
कटनी।यशभारत डॉट कॉम के संपादक एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री आशुतोष शुक्ला के नगर पालिक निगम कटनी में एल्डरमैन मनोनीत होने पर पत्रकार जगत में हर्ष का माहौल है। इसी क्रम में कचहरी चौक स्थित कार्यालय में पत्रकार बंधुओं द्वारा उनका भव्य अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पत्रकार साथियों ने श्री आशुतोष शुक्ला को पुष्पमालाएं पहनाकर सम्मानित किया तथा मिठाई वितरित कर उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
वरिष्ठ पत्रकार आशुतोष शुक्ला सरल, सहज और व्यवहारिक व्यक्तित्व के धनी माने जाते हैं। वे भाजपा मीडिया प्रभारी के साथ-साथ पत्रकारिता क्षेत्र में विगत तीन दशकों से सक्रिय हैं। उनके अनुभव, कार्यकुशलता और सामाजिक योगदान को देखते हुए मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग, मंत्रालय भोपाल द्वारा एल्डरमैन पद के लिए उनका चयन किया गया है।
उनके मनोनयन पर पत्रकारों ने कहा कि श्री शुक्ला के लंबे पत्रकारिता अनुभव का लाभ अब नगर निगम के कार्यों और जनहित के मुद्दों में मिलेगा। पत्रकार जगत ने इसे गौरव का विषय बताते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार राजा दुबे, विवेक शुक्ला, गिरीश श्रीवास्तव, भवानी तिवारी, डिजिटल प्रभारी सुश्री उषा पमनानी, रोहित सेन, राजेंद्र राठौर, राहुल उपाध्याय, अमित यादव, अंकुश रजक, अभिषेक शुक्ला, पिंटू चतुर्वेदी, तपन निषाद, दिलीप, गोलू शुक्ला, शकील भाई, अनुभव शुक्ला, प्रयांशु गुप्ता सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे और श्री शुक्ला को शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
