
फलदार, फूलदार और छायादार पौधों का किया रोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
कटनी। अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हरिशंकर शुक्ला के निर्देशानुसार जिला महिला इकाई टीम द्वारा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल करते हुए वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान महिला इकाई की पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने फलदार, फूलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कर हरियाली का संदेश दिया।
कार्यक्रम में केला, आम, पपीता और अमरूद जैसे फलदार पौधों के साथ विभिन्न प्रकार के फूलों के पौधे एवं छायादार पौधे लगाए गए। संगठन की महिला टीम ने कहा कि “हरियाली है तो जीवन है”, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए।
इस अवसर पर अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन की जिला महिला इकाई की सभी बहनों ने संकल्प लिया कि वे भविष्य में भी लगातार वृक्षारोपण अभियान चलाकर अधिक से अधिक पौधे लगाएंगी और समाज को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करेंगी।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में जिला महिला इकाई अध्यक्ष श्रीमती प्रीति सेन, ग्रामीण अध्यक्ष शशि शुक्ला, सुमन सैनी, श्वेता अग्रवाल, वंदना गेलानी, रिचा बाजपेई एवं आशा सुहाने सहित संगठन की अन्य सदस्याओं की उपस्थिति रही। सभी ने पौधों की देखभाल और संरक्षण का भी संकल्प लिया।
