
कटनी। जिले के ग्राम धौरखेर, छींदखेड़ा, उमरिया पान निवासी एक महिला ने पुलिस अधीक्षक कटनी को लिखित आवेदन सौंपकर गंभीर मारपीट, जान से मारने की धमकी, छेड़छाड़ एवं आर्थिक नुकसान पहुंचाने के आरोप लगाते हुए न्याय की मांग की है।

module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 47;
आवेदनकर्ता रेशमी कुशवाहा ने आरोप लगाया है कि 14 अप्रैल 2026 की रात करीब 8:30 बजे गांव के ही एक व्यक्ति ने उसके पति के साथ गाली-गलौज करते हुए बेरहमी से मारपीट की। घटना में उसके पति के पैर की हड्डी टूट गई, जिसके बाद उन्हें पहले उमरिया पान अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर किया गया।
महिला का कहना है कि इलाज के दौरान परिवार को आर्थिक संकट का सामना करना पड़ा और कर्ज लेकर उपचार कराना पड़ा।
महिला ने आवेदन में यह भी उल्लेख किया है कि आरोपी आज भी गांव में खुलेआम घूम रहा है तथा लगातार उसे और उसके परिवार को धमका रहा है। आरोप है कि आरोपी शराब के नशे में घर के आसपास घूमकर अभद्र भाषा का प्रयोग करता है और शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहा है। पीड़िता ने स्वयं एवं अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता व्यक्त की है।
आवेदन में यह भी कहा गया है कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी आपराधिक गतिविधियों की शिकायतें रही हैं, जिसके कारण ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। महिला ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपी के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई करने तथा परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।
पीड़िता ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते उचित कार्रवाई नहीं हुई और उसके परिवार के साथ कोई अप्रिय घटना घटती है, तो इसकी जिम्मेदारी संबंधित प्रशासनिक तंत्र की होगी।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दिए गए आवेदन के आधार पर अब पुलिस द्वारा मामले की जांच किए जाने की अपेक्षा की जा रही है।
