filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 46;

कटनी। नगर निगम की स्वच्छता व्यवस्था पर एक बार फिर सवाल खड़े हो रहे हैं। वार्ड क्रमांक 06, चंद्रशेखर आजाद वार्ड में साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाओं की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। स्थानीय रहवासियों का आरोप है कि वार्ड में स्वच्छता व्यवस्था केवल कागजों तक सीमित होकर रह गई है, जबकि जमीनी स्तर पर हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार आजाद चौक मार्ग से कैलवारा फाटक की ओर जाने वाले रेलवे पुलिया के नीचे भारी मात्रा में कचरा और गंदगी जमा है। लंबे समय से सफाई नहीं होने के कारण क्षेत्र में दुर्गंध फैल रही है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि गंदगी के कारण मच्छरों और संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है।
क्षेत्रवासियों ने बताया कि रेलवे पुलिया के नीचे पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था भी नहीं है। रात्रि के समय अंधेरा होने के कारण यहां बड़ी संख्या में मवेशी एकत्रित रहते हैं, जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को दुर्घटना का खतरा बना रहता है। यह मार्ग शहर का महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, जहां से प्रतिदिन छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है।
क्षेत्रवासियों ने बताया कि रेलवे पुलिया के नीचे पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था भी नहीं है। रात्रि के समय अंधेरा होने के कारण यहां बड़ी संख्या में मवेशी एकत्रित रहते हैं, जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को दुर्घटना का खतरा बना रहता है। यह मार्ग शहर का महत्वपूर्ण संपर्क मार्ग है, जहां से प्रतिदिन छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है।
रहवासियों का आरोप है कि वार्ड पार्षद कपिल रजक, वार्ड दरोगा मनीराम बैगा तथा स्वच्छता निरीक्षक संदीप बर्मन द्वारा क्षेत्र की समस्याओं पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायतों के बावजूद न तो नियमित सफाई कराई गई और न ही प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त किया गया।
स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि तत्काल विशेष सफाई अभियान चलाकर रेलवे पुलिया के नीचे जमा कचरे को हटाया जाए, नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए पर्याप्त स्ट्रीट लाइट लगाई जाएं।
जनहित का सवा
यदि समय रहते नगर निगम द्वारा प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो क्षेत्र में स्वच्छता संबंधी गंभीर समस्याएं और सड़क दुर्घटनाओं की घटनाएं बढ़ सकती हैं। ऐसे में यह देखना महत्वपूर्ण होगा कि नगर निगम प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारी इस गंभीर जनसमस्या पर कब तक संज्ञान लेते हैं।
