filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 128;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 42;

कटनी। नगर पालिक निगम कटनी के पूर्व कार्यपालन यंत्री के.पी. शर्मा द्वारा न्यायालय में दिए गए कथित बयानों को लेकर एक शिकायत कलेक्टर जनसुनवाई में प्रस्तुत की गई है। शिकायतकर्ता कुलवीर सिंह वल्द तीरथ सिंह ने कलेक्टर एवं नगर निगम आयुक्त को आवेदन सौंपकर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।
शिकायत में आरोप लगाया गया है कि न्यायालयीन प्रकरण के दौरान पूर्व कार्यपालन यंत्री के.पी. शर्मा ने वादग्रस्त भवन क्रमांक 328 के स्वामित्व को लेकर ऐसे तथ्य प्रस्तुत किए, जो नगर निगम के रिकॉर्ड से मेल नहीं खाते। आवेदन के अनुसार, न्यायालय में भवन क्रमांक 328 को संतोख सिंह के नाम दर्ज बताया गया, जबकि शिकायतकर्ता का दावा है कि निगम रिकॉर्ड में उक्त भवन नेमनदास बखतराम के नाम दर्ज है।
इसी तरह शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि न्यायालय में भवन वर्तमान में संतोख सिंह के पुत्र जसवीर सिंह के नाम दर्ज होने की बात कही गई, जबकि शिकायतकर्ता के अनुसार आज दिनांक तक भवन जसवीर सिंह के नाम दर्ज नहीं है। आवेदन में भवन से संबंधित निगम रिकॉर्ड में दर्ज आईडी नंबर 1002057213 का भी उल्लेख किया गया है।
शिकायतकर्ता ने इन बयानों की निगम के मूल अभिलेखों से जांच कराने तथा यदि बयान गलत पाए जाते हैं तो संबंधित अधिकारी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की है। साथ ही जांच की पूरी जानकारी आवेदक को उपलब्ध कराने का अनुरोध किया गया है।
आवेदन के साथ न्यायालय में दिए गए कथित बयान की प्रति तथा नगर निगम द्वारा न्यायालय के स्थगन से संबंधित उपलब्ध दस्तावेज भी संलग्न किए जाने की बात कही गई है। शिकायतकर्ता कुलवीर सिंह ने 29 सितंबर को कलेक्टर जनसुनवाई में आवेदन देकर मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
