
समस्याओं के निराकरण को लेकर संबंधित विभागों से समन्वय, जनसेवा को बताया प्राथमिकता

कटनी। जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने क्षेत्र से पहुंचे लोगों से मुलाकात कर उनकी विभिन्न समस्याओं और मांगों को सुना। इस दौरान क्षेत्रवासियों ने सड़क, बिजली, पानी, विकास कार्यों सहित स्थानीय स्तर से जुड़ी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष विश्वकर्मा ने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों से दूरभाष पर चर्चा की और आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के साथ कराया जाना चाहिए तथा जनप्रतिनिधि के रूप में लोगों की बात संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाना उनकी जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि “आपकी समस्या, हमारा प्रयास” की भावना के साथ क्षेत्रवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास जारी रहेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों ने मुलाकात कर अपनी समस्याएं रखीं।
