filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 2;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 48;
कटनी। मुस्लिम धर्मावलंबियों का प्रमुख पर्व बकरीद गुरुवार को शहर सहित उपनगरीय क्षेत्रों में परंपरागत तरीके एवं उत्साहपूर्ण माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर मस्जिदों एवं ईदगाहों में विशेष नमाज अदा की गई।

नमाज के दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने देश में अमन-चैन, भाईचारे और कौम की खुशहाली के लिए दुआएं मांगीं।

शहर की आदर्श कॉलोनी स्थित बड़ी ईदगाह में सुबह 8 बजे सबसे पहले बकरीद की नमाज अदा कराई गई। इसके अलावा शहर की अन्य मस्जिदों एवं मदरसों में भी बड़ी संख्या में मुस्लिम धर्मावलंबियों ने नमाज अदा की। नमाज के उपरांत लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी और भाईचारे का संदेश दिया।

बकरीद पर्व को लेकर प्रशासन एवं पुलिस विभाग पूरी तरह सतर्क नजर आया। कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न स्थानों पर प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई थी। मिशन चौक में एसडीएम प्रदीप चतुर्वेदी मौजूद रहे, वहीं आदर्श कॉलोनी स्थित ईदगाह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया, तहसीलदार साक्षी शुक्ला, नायब तहसीलदार आकाश नीरज, कोतवाली थाना प्रभारी राखी पांडे, यातायात थाना प्रभारी अनूप सिंह, निरीक्षक अखलेश दाहिया, पटवारी तुलाराम वर्मा सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
पूरे शहर में बकरीद का पर्व शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न।
