filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 128;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 46;
नगर में चल रहे शिवर लाइन निर्माण कार्य ने आम जनता की परेशानियों को बढ़ा दिया है। शहर के विभिन्न मार्गों पर दिन हो या शाम, वाहनों की लंबी कतारें लगना अब आम बात हो गई है। सड़कें खोद दिए जाने और यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के उचित इंतजाम न होने के कारण नागरिकों को भारी जाम और अव्यवस्था का सामना करना पड़ रहा है।

brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 128;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 46;
स्थानीय लोगों का कहना है कि नगर निगम विभाग द्वारा शिवर लाइन का कार्य नियमों के अनुरूप नहीं कराया जा रहा है। निर्माण कार्य के दौरान न तो यातायात प्रभावित न हो इसके लिए कोई ठोस व्यवस्था की गई है और न ही आम जनता को जाम से राहत दिलाने के लिए वैकल्पिक मार्गों की जानकारी दी जा रही है।

brp_mask:0;
brp_del_th:null;
brp_del_sen:null;
delta:null;
module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 128;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 46;
नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए नागरिकों ने कहा कि विभाग का अमला केवल सड़क खोदने तक ही सीमित नजर आ रहा है। इसके बाद निर्माण स्थल पर न तो सुरक्षा व्यवस्था दिखाई देती है और न ही यातायात नियंत्रण के पर्याप्त इंतजाम किए जाते हैं। कई स्थानों पर न तो डायवर्जन बोर्ड लगाए गए हैं और न ही चेतावनी संकेत, जिसके कारण राहगीर भ्रमित होकर जाम में फंस रहे हैं।
स्थिति यह है कि नगर की यातायात व्यवस्था संभालने में ट्रैफिक पुलिस कर्मियों को अपना मूल कार्यक्षेत्र छोड़कर नगर निगम की लापरवाही सुधारने में लगना पड़ रहा है। ट्रैफिक पुलिस लगातार बिगड़ी यातायात व्यवस्था को संभालने का प्रयास करती नजर आती है, जबकि निर्माण कार्य कराने वाली एजेंसी और नगर निगम के कर्मचारी मौके से गायब रहते हैं।
शहरवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि शिवर लाइन निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा मानकों और यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए। साथ ही निर्माण स्थलों पर डायवर्जन बोर्ड, चेतावनी संकेत एवं कर्मचारियों की तैनाती सुनिश्चित कर आम जनता को जाम और दुर्घटनाओं से राहत दिलाई जाए।
