
कैलवारा फाटक पर दिनदहाड़े चोरी का VIDEO वायरल, एक मालगाड़ी में चढ़कर काटता रहा लोहा, दूसरा नीचे खड़ा होकर समेटता रहा माल
कटनी। कटनी शहर में चोरों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका एक वीडियो सामने आया है। कोतवाली थाना क्षेत्र की बस स्टैंड चौकी अंतर्गत कैलवारा फाटक रेलवे पुलिया के ऊपर खड़ी मालगाड़ी से कथित तौर पर लोहे के हिस्से काटकर चोरी किए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वीडियो में दो संदिग्ध व्यक्ति रेलवे की संपत्ति को खुलेआम नुकसान पहुंचाते और लोहा निकालते नजर आ रहे हैं।

वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि एक व्यक्ति मालगाड़ी के ऊपर चढ़कर लोहे के हिस्से काट रहा है, जबकि उसका साथी नीचे खड़े होकर काटे गए लोहे को एकत्रित कर रहा है। दोनों के बीच मानो चोरी का पूरा तालमेल बना हुआ था। एक ऊपर से लोहा काटकर नीचे देता रहा और दूसरा उसे बटोरकर सुरक्षित स्थान पर रखता रहा।, जबकि उसका साथी नीचे खड़े होकर काटे गए लोहे को एकत्रित कर रहा है। दोनों के बीच मानो चोरी का पूरा तालमेल बना हुआ था। एक ऊपर से लोहा काटकर नीचे देता रहा और दूसरा उसे बटोरकर सुरक्षित स्थान पर रखता रहा।
मालगाड़ी चली तो चोर भी हुए ‘नौ-दो ग्यारह’
बताया जा रहा है कि जैसे ही मालगाड़ी के रवाना होने की हलचल हुई, दोनों संदिग्धों ने तेजी से काटा गया लोहा समेटा और मौके से फरार हो गए। दिनदहाड़े रेलवे की संपत्ति को निशाना बनाए जाने की यह घटना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है।
राह चलते रास्ते पर चोरी, फिर भी निगरानी पर सवाल
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस स्थान पर मालगाड़ी खड़ी थी, वहां दो लोग खुलेआम लोहे को काटते रहे, लेकिन उन्हें रोकने या पकड़ने के लिए तत्काल कोई सुरक्षा अमला नजर नहीं आया। वीडियो सामने आने के बाद अब रेलवे की संपत्ति की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
क्या चोरों को रेलवे की संपत्ति पर हाथ साफ करने का इतना भरोसा है कि उन्हें न पुलिस का डर है, न रेलवे सुरक्षा का खौफ? यदि वीडियो की पुष्टि होती है तो यह मामला रेलवे संपत्ति की सुरक्षा में बड़ी चूक की ओर भी इशारा करता है।
फिलहाल वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे दोनों संदिग्धों की पहचान और घटना की वास्तविक स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। अब देखना यह है कि वीडियो सामने आने के बाद संबंधित पुलिस एवं रेलवे सुरक्षा अमला आरोपियों तक कब पहुंचता है और रेलवे की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर क्या कार्रवाई होती है।
