{"remix_data":[],"remix_entry_point":"challenges","source_tags":[],"origin":"unknown","total_draw_time":0,"total_draw_actions":0,"layers_used":0,"brushes_used":0,"photos_added":0,"total_editor_actions":{},"tools_used":{},"is_sticker":false,"edited_since_last_sticker_save":false,"containsFTESticker":false}
पारिवारिक विवाद से लेकर साइबर ठगी और जमीन धोखाधड़ी तक पहुंचीं शिकायतें, हर आवेदन पर गंभीरता से हुई सुनवाई
कटनी। आमजन की शिकायतों के त्वरित निराकरण और उनकी समस्याओं का प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्रत्येक मंगलवार आयोजित होने वाली जनसुनवाई के क्रम में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की गई। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने कार्यालय पहुंचने वाले आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के शीघ्र एवं उचित निराकरण के निर्देश दिए।
जनसुनवाई के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने पुलिस से संबंधित अपनी समस्याएं एवं शिकायतें पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं। इस दौरान पति-पत्नी एवं बेटा-बहू के बीच पारिवारिक विवाद, आपसी मतभेद, साइबर एवं वित्तीय धोखाधड़ी, शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होने, प्लॉट-मकान एवं जमीन से जुड़ी धोखाधड़ी, महिला अपराध सहित विभिन्न पुलिस संबंधी मामले सामने आए।
मौके पर ही दिए अधिकारियों को निर्देश
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने प्रत्येक आवेदक की बात को ध्यानपूर्वक सुनते हुए शिकायत की प्रकृति के अनुसार संबंधित थाना प्रभारियों एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कई मामलों में अधिकारियों से फोन पर चर्चा कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए, ताकि आवेदकों को अनावश्यक रूप से परेशान न होना पड़े और शिकायतों का नियमानुसार शीघ्र निराकरण हो सके।
एसपी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए तथा प्रत्येक आवेदन की जांच निष्पक्षता एवं संवेदनशीलता के साथ करते हुए नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। शिकायतों के निराकरण में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरती जाए।
न्याय और सुरक्षा के लिए कटनी पुलिस प्रतिबद्ध
जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक ने आमजन को आश्वस्त किया कि कटनी पुलिस नागरिकों की सुरक्षा, न्याय और उनके अधिकारों के संरक्षण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि पुलिस से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए आमजन अपनी शिकायतें सामने रखें, जिनका नियमानुसार परीक्षण कर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
जनसुनवाई के माध्यम से पुलिस विभाग ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि आमजन की शिकायतों को प्राथमिकता के साथ सुनना और उनका उचित समाधान सुनिश्चित करना पुलिस की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है।
