Skip to content
Udtateerkhabar

Primary Menu
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राजनितिक
  • मध्य प्रदेश
    • कटनी
  • स्पोर्ट्स
  • बिज़नेस
  • राशिफल
  • एंटरटेनमेंट
  • Home
  • मध्य प्रदेश
  • TET परीक्षा के फैसले के विरोध में राज्य कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन
  • कटनी
  • मध्य प्रदेश

TET परीक्षा के फैसले के विरोध में राज्य कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन

Hemant Singh Thakur मार्च 14, 2026 1 minute read
Screenshot_2026-03-14-13-22-53-48_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7

कटनी। मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिला कटनी द्वारा शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) के मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री एवं मुख्य सचिव के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

ज्ञापन में संघ ने लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल द्वारा जारी पत्र पर रोक लगाने तथा इस मामले में सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के खिलाफ पुनरीक्षण याचिका (रिव्यू पिटीशन) दायर करने की मांग की है।संघ के जिला सचिव हरप्रीत सिंह ग्रोवर ‘लकी’ ने बताया कि शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) को शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 23(1) के तहत कक्षा 1 से 8 तक के शिक्षकों के लिए न्यूनतम योग्यता के रूप में लागू किया गया है।

लेकिन वर्ष 2009 से पहले नियुक्त शिक्षकों पर इस नियम को लागू करना न्यायसंगत नहीं है।ज्ञापन में कहा गया है कि लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल द्वारा 3 मार्च 2026 को जारी पत्र में राज्य शासन, मंत्रिमंडल या स्कूल शिक्षा सचिवालय स्तर से किसी प्रकार की स्वीकृति या आदेश का उल्लेख नहीं है। साथ ही सर्वोच्च न्यायालय के 1 सितंबर 2025 के निर्णय के संबंध में राष्ट्रीय शिक्षक शिक्षा परिषद (NCTE) द्वारा राज्यों को दिए गए निर्देशों की भी स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है।

संघ ने यह भी बताया कि प्रदेश में कार्यरत शिक्षक संवर्ग की नियुक्तियां शिक्षाकर्मी एवं संविदा शिक्षक व्यवस्था के तहत वर्ष 1997 से विभिन्न भर्ती नियमों के अनुसार हुई हैं। इन सेवा शर्तों में कहीं भी TET परीक्षा उत्तीर्ण करना अनिवार्य नहीं बताया गया था।

ऐसे में नियुक्ति के बाद सेवा शर्तों में परिवर्तन करना सर्वोच्च न्यायालय के पूर्व निर्णयों के विपरीत है।संघ ने मांग की है कि लोक शिक्षण संचालनालय के उक्त पत्र पर तत्काल रोक लगाई जाए तथा अन्य राज्यों की तरह मध्यप्रदेश सरकार भी सर्वोच्च न्यायालय में पुनरीक्षण याचिका दायर करे।

ज्ञापन में चेतावनी दी गई है कि यदि शासन द्वारा इस विषय पर उचित निर्णय नहीं लिया गया तो प्रदेश के लगभग 3 लाख शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ को स्वयं सर्वोच्च न्यायालय में पुनरीक्षण याचिका दायर करनी पड़ेगी।

About The Author

Hemant Singh Thakur

See author's posts

Post Views: 20

Post navigation

Previous: HP गैस एजेंसी के बाहर KYC को लेकर हंगामा, घंटों लाइन में खड़े रहे उपभोक्ता
Next: ऑल इंडिया मुस्लिम त्योहार कमेटी के जानिब से जेल मे  रोज़ा इफ्तार का आयोजन हुआ

Related Stories

539964
  • कटनी
  • मध्य प्रदेश

अवैध शराब के खिलाफ ग्रामीणों का चक्का जाम, बोले- शराब बंद होगी तभी खुलेगा रास्ता

Hemant Singh Thakur अगस्त 29, 2026 0
  • कटनी
  • मध्य प्रदेश

कैंप में चाकूबाजी से मचा हड़कंप, दो घायल; एक जबलपुर रेफर

Hemant Singh Thakur अगस्त 28, 2026 0
534575
  • कटनी
  • मध्य प्रदेश

काजलिया पर्व पर कीचड़-कांदा बना परेशानी, आजाद चौक से गाटर घाट तक बदहाल रास्ते ने बढ़ाई चिंता

Hemant Singh Thakur अगस्त 28, 2026 0

Recent Posts

  • अवैध शराब के खिलाफ ग्रामीणों का चक्का जाम, बोले- शराब बंद होगी तभी खुलेगा रास्ता
  • कैंप में चाकूबाजी से मचा हड़कंप, दो घायल; एक जबलपुर रेफर
  • काजलिया पर्व पर कीचड़-कांदा बना परेशानी, आजाद चौक से गाटर घाट तक बदहाल रास्ते ने बढ़ाई चिंता
  • राखी बांधते ही निहू ने कहा- भैया अनमोल, अब लड़ाई बंद!… अनमोल बोला- पहले मिठाई खिलाओ, फिर वादा करूंगा
  • रिश्तों की डोर में बंधा अटूट प्यार, भाई-बहन के स्नेह का पर्व है रक्षाबंधन

Recent Comments

कोई टिप्पणी नही है।

Archives

  • अगस्त 2026
  • जुलाई 2026
  • जून 2026
  • मई 2026
  • अप्रैल 2026
  • मार्च 2026
  • फ़रवरी 2026
  • जनवरी 2026

Categories

  • Uncategorized
  • एंटरटेनमेंट
  • कटनी
  • देश
  • बिज़नेस
  • मध्य प्रदेश
  • राजनितिक
  • राशिफल
  • विदेश
  • स्पोर्ट्स

You may have missed

539964
  • कटनी
  • मध्य प्रदेश

अवैध शराब के खिलाफ ग्रामीणों का चक्का जाम, बोले- शराब बंद होगी तभी खुलेगा रास्ता

Hemant Singh Thakur अगस्त 29, 2026 0
  • कटनी
  • मध्य प्रदेश

कैंप में चाकूबाजी से मचा हड़कंप, दो घायल; एक जबलपुर रेफर

Hemant Singh Thakur अगस्त 28, 2026 0
534575
  • कटनी
  • मध्य प्रदेश

काजलिया पर्व पर कीचड़-कांदा बना परेशानी, आजाद चौक से गाटर घाट तक बदहाल रास्ते ने बढ़ाई चिंता

Hemant Singh Thakur अगस्त 28, 2026 0
535064
  • एंटरटेनमेंट
  • कटनी
  • मध्य प्रदेश

राखी बांधते ही निहू ने कहा- भैया अनमोल, अब लड़ाई बंद!… अनमोल बोला- पहले मिठाई खिलाओ, फिर वादा करूंगा

Hemant Singh Thakur अगस्त 28, 2026 0
Copyright 2026 © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.