न्यायाधीशों, अधिवक्ताओं और न्यायालयीन कर्मचारियों ने कराया स्वास्थ्य परीक्षण, हृदय रोग विशेषज्ञों ने दिए स्वस्थ जीवन के मंत्र।

कटनी। न्याय के साथ स्वास्थ्य की चिंता को प्राथमिकता देते हुए जिला अधिवक्ता संघ कटनी द्वारा जिला न्यायालय परिसर में एक विशेष हृदय स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अमित शुक्ला की पहल पर आयोजित इस शिविर में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं एवं न्यायालयीन कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया।

शिविर में देश के प्रतिष्ठित हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. निकुंज पवार एवं उनकी टीम ने उपस्थित लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया। शिविर में ईसीजी, ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर (आरबीएस), लिपिड प्रोफाइल सहित विभिन्न महत्वपूर्ण जांचें निःशुल्क की गईं। विशेषज्ञों ने हृदय रोगों से बचाव, स्वस्थ जीवनशैली और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण की आवश्यकता पर भी विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री जितेंद्र कुमार, विशेष न्यायाधीश अनुज कुमार मित्तल, फैमिली कोर्ट न्यायाधीश भू भास्कर यादव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मृणालिनी सिंह, न्यायाधीश एस.पी.एस. बुंदेला, न्यायाधीश राजेश श्रीवास्तव, न्यायाधीश गोपेश गर्ग सहित अनेक न्यायिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इसके अलावा अन्य न्यायधीश श्री में जेपी चढ़ार, कल्पना मरावी, लीला लोधी, विनोद चौधरी, अर्पिता शुक्ला, चेतना झरिया, रेणु श्रीवास्तव, सिल्की गौर, चित्रांगदा मंडलोई, अपूर्व मल्होत्रा, पुपेंद्र सर सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ताओं ने शिविर का लाभ उठाया।जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अमित शुक्ला ने कहा कि अधिवक्ताओं और न्यायिक अधिकारियों का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा तो वे समाज और न्याय व्यवस्था के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन और अधिक प्रभावी ढंग से कर सकेंगे।
उन्होंने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार के जनहितकारी एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।शिविर के सफल आयोजन को लेकर अधिवक्ताओं एवं न्यायिक अधिकारियों ने जिला अधिवक्ता संघ की सराहना करते हुए इसे स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में एक सराहनीय एवं प्रेरणादायक पहल बताया।
