
कटनी। स्लीमनाबाद थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो आरोपियों को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया।
पुलिस के अनुसार, 9 जुलाई 2026 को नाबालिग पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि जीतू झारिया ने उसका हाथ पकड़ा, जबकि ग्राम धनगवां निवासी विष्णु कुचबंदिया ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और जान से मारने की धमकी दी।
शिकायत के आधार पर स्लीमनाबाद पुलिस ने बीएनएस की धारा 137(2), 64(1), 351(3), 3(5) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी विष्णु कुचबंदिया (23) और जितेंद्र उर्फ जीतू झारिया (25), दोनों निवासी ग्राम धनगवां, को 10 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया। मेडिकल परीक्षण सहित आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद दोनों आरोपियों को विशेष न्यायालय कटनी के समक्ष पेश किया गया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य और एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी सुदेश कुमार, उप निरीक्षक सिद्धार्थ राय, सहायक उप निरीक्षक मानकी धुर्वे सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।
