filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 8;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 40;
कटनी। शहर में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से कटनी ट्रैफिक पुलिस लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है। ट्रैफिक पुलिस द्वारा शहरवासियों से अपील की जा रही है कि वे यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

इसी क्रम में ट्रैफिक थाना प्रभारी (टीआई) अनूप सिंह के नेतृत्व में शहर के प्रमुख मार्गों एवं व्यस्त चौराहों का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि नागरिकों को यातायात संबंधी किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े तथा सड़क दुर्घटनाओं की संभावनाओं को न्यूनतम किया जा सके।

ट्रैफिक पुलिस द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अव्यवस्थित एवं नियम विरुद्ध पार्क किए गए वाहनों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई भी की जा रही है। इसके साथ ही मिशन चौक सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर बैरिकेडिंग कर वाहन चालकों की जांच की जा रही है।

ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि एक वाहन चालक की छोटी सी लापरवाही न केवल उसके लिए बल्कि अन्य वाहन चालकों और पैदल राहगीरों के लिए भी गंभीर दुर्घटना का कारण बन सकती है। इसी उद्देश्य से लगातार जागरूकता अभियान चलाकर नागरिकों को सुरक्षित यातायात के प्रति प्रेरित किया जा रहा है।
कटनी ट्रैफिक पुलिस ने सभी शहरवासियों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा है कि सुरक्षित यात्रा के लिए यातायात नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। इससे न केवल दुर्घटनाओं में कमी आएगी, बल्कि शहर की यातायात व्यवस्था भी बेहतर होगी।
