filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; brp_mask:0; brp_del_th:null; brp_del_sen:null; delta:null; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (0.66944444, 0.3687811);sceneMode: 2;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: auto;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 34;
कटनी। चक्की घाट स्थित लगभग 200 वर्ष से भी अधिक प्राचीन एवं श्रद्धा के केंद्र करमचंद सिद्ध महाराज जी के दरबार में रविवार को भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए और महाराज जी के दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की।

भंडारे का आयोजन समाजसेवी मुकेश कुशवाहा के द्वारा कराया गया, जिसमें कुठला थाना क्षेत्र, पन्ना मोड़ एवं आसपास के विभिन्न मोहल्लों से बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। सुबह से ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया था और पूरे दिन भक्तों का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने करमचंद सिद्ध महाराज जी की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया तथा भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने महाराज जी के जयकारों के साथ भक्ति भाव से आयोजन में भाग लिया। आयोजन स्थल पर सेवा कार्य में लगे स्वयंसेवकों ने श्रद्धालुओं के लिए भोजन एवं प्रसाद वितरण की सुव्यवस्थित व्यवस्था की। भंडारे में शामिल लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक समरसता और धार्मिक आस्था का प्रतीक बताया।
आयोजक मुकेश कुशवाहा ने बताया कि करमचंद सिद्ध महाराज जी के प्रति लोगों की अटूट श्रद्धा है और उनकी कृपा से प्रतिवर्ष धार्मिक आयोजन एवं भंडारे का आयोजन किया जाता है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं, सहयोगियों एवं सेवा कार्य में योगदान देने वाले लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।
