
कटनी। आचार्य आश्रम चित्रकूट धाम के पूज्य राजगुरु श्रीयुत बदरी प्रपन्नाचार्य जी महाराज का शुक्रवार को शहर के प्रथम महापौर विजेंद्र मिश्र ‘राजा भैया’ के प्रियदर्शिनी बस स्टैंड स्थित विजय ऑटो एजेंसी संस्थान में शुभागमन हुआ। गुरुदेव के आगमन पर पूरे परिसर में श्रद्धा एवं भक्ति का वातावरण निर्मित हो गया।
इस अवसर पर मिश्र परिवार ने विधि-विधान से गुरुदेव की आरती-वंदना कर उनका पुष्पहार एवं अंगवस्त्र से आत्मीय स्वागत किया तथा उनके चरणों में नमन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरुदेव ने परिवार सहित उपस्थित श्रद्धालुओं को सुख, समृद्धि एवं लोककल्याण का आशीर्वचन प्रदान करते हुए धार्मिक एवं नैतिक मूल्यों का पालन करने का संदेश दिया।
कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं ने गुरुदेव के दर्शन कर उनका आशीर्वाद लिया। पूरे आयोजन में श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण बना रहा। मिश्र परिवार ने राजगुरु के शुभागमन को अपने लिए सौभाग्यपूर्ण बताते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
