कटनी में प्रियदर्शनी मनोरंजन मेला शुरू, डीएलजी मॉल के पास लगा आकर्षण का केंद्र:
Katni – शहरवासियों के मनोरंजन और गर्मी की छुट्टियों को खास बनाने के लिए इस वर्ष प्रियदर्शनी मनोरंजन मेला नए स्थान पर लगाया गया है। यह मेला माधव नगर गेट के बाजू से डीएलजी मॉल के पास आयोजित किया गया है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं।
मेले में बच्चों और युवाओं के लिए विभिन्न झूले, मनोरंजन गतिविधियां, खानपान स्टॉल और खरीदारी की आकर्षक दुकानें लगाई गई हैं। शाम होते ही मेले में रंग-बिरंगी रोशनी और चहल-पहल का माहौल देखने को मिल रहा है।
आयोजकों ने शहरवासियों से अपील की है कि परिवार सहित मेले में पहुंचकर मनोरंजन का आनंद लें। सुरक्षा और व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए मेले में आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं।
प्रियदर्शनी मनोरंजन मेला आने वाले दिनों में शहरवासियों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना रहेगा।
