कटनी में रैली व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे, एक सप्ताह तक चलेंगे विविध आयोजन
कटनी। मध्य प्रदेश अज़ाक्स संघ जिला शाखा कटनी द्वारा बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। जिला महासचिव पूर्णेश उइके द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार दिनांक 29 मार्च 2026 को दोपहर 12 बजे शहीद स्मारक एवं संग्रहालय कटनी में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रांतीय संयुक्त सचिव श्री सोहन लाल चौधरी ने की।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 14 अप्रैल 2026 को विश्व रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती हर्षोल्लास एवं गरिमामय तरीके से मनाई जाएगी। इस अवसर पर मुख्य रेलवे स्टेशन कटनी से भव्य रैली निकाली जाएगी तथा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही जयंती के उपलक्ष्य में एक सप्ताह तक कार्यक्रमों की श्रृंखला (पखवाड़ा सप्ताह) आयोजित की जाएगी।
बैठक में प्रमुख रूप से बृजभान सिंह मरावी, रामचंद्र अहिरवार, गुड्डा रैदास, मंगल सिंह, बलबीर सिंह, रमेश रावते, अमित कुंडे, ओमप्रकाश सकतेल, विजय समुद्रे, रामदास, संतोष गोटियां, विश्वनाथ दहिया, किशन लाल भूमिया, संजय चौधरी, एस.एस. ठाकुर, विजय चौधरी, आर.जी. पासी, रविन्द्र झरिया, गोपाल प्रसाद चौधरी, सोनू बौद्ध, जीतू बौद्ध, मनोज दहिया, बाबूलाल अहिरवार, धर्मेंद्र राज, सोहन दहिया, विजय हरीश बेन सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
