कटनी, 2 अक्टूबर 2026। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर देशभर में सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, एकता और सद्भावना का संदेश दिया गया। इसी क्रम में नारायण निषाद, OBC राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग एवं शहर कांग्रेस शहर अध्यक्ष की ओर से जिलेवासियों एवं समस्त नागरिकों को गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।
नारायण निषाद ने महात्मा गांधी के विचारों को स्मरण करते हुए कहा कि सत्य और अहिंसा केवल गांधीजी के सिद्धांत ही नहीं, बल्कि शांतिपूर्ण एवं मजबूत समाज की आधारशिला हैं। स्वच्छता, आपसी भाईचारा और सामाजिक एकता को अपनाकर ही समाज को बेहतर दिशा दी जा सकती है।
उन्होंने नागरिकों से गांधीजी के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने तथा स्वच्छता, शांति और सद्भावना के प्रति जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया। इस अवसर पर सभी से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर चलने और एकजुट समाज के निर्माण में योगदान देने की अपील की गई।
