
कटनी, 14 अगस्त 2026। माधवनगर थाना पुलिस ने लूट की घटना का चंद घंटों में खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल फोन एवं घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी (अजाक) शिवा पाठक के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
जानकारी के अनुसार 13 अगस्त 2026 को फरियादी अंजू बर्मन, पिता शंकर बर्मन, निवासी निवार ने माधवनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फरियादी के मुताबिक दोपहर करीब 1 बजे वह कुम्हार मोहल्ला क्षेत्र में खड़ा होकर मोबाइल देख रहा था। इसी दौरान कुम्हार मोहल्ला निवासी विक्की कोल अपने साथी जय चौहतवान के साथ मोटरसाइकिल से वहां पहुंचा। आरोप है कि दोनों ने फरियादी के साथ मारपीट करते हुए उसके पास से मोबाइल फोन और 1100 रुपये छीन लिए तथा मोटरसाइकिल से फरार हो गए।
रिपोर्ट पर माधवनगर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 309(6) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर तत्काल पुलिस टीम को सक्रिय किया। थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्रों में घेराबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस की तत्परता से दोनों आरोपियों को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया।
रिपोर्ट पर माधवनगर पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध धारा 309(6) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर तत्काल पुलिस टीम को सक्रिय किया। थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्रों में घेराबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस की तत्परता से दोनों आरोपियों को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विक्की कोल पिता कैलाश कोल, उम्र 23 वर्ष एवं जय चौहतवान पिता रामसुजान, उम्र 34 वर्ष, दोनों निवासी कुम्हार मोहल्ला, माधवनगर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से फरियादी का लूटा हुआ मोबाइल फोन तथा घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल जब्त की है।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका
इस कार्रवाई में वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेन्द्र सिंह यादव के कुशल नेतृत्व में सउनि राजेश बागरी, प्रधान आरक्षक विनोद विश्वकर्मा, आरक्षक लोकेन्द्र सिंह, राजेश साहू, विजय सिंह, मणि सिंह एवं रोहित सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

