
धार्मिक स्थल के समीप शराब विक्रय को लेकर कार्रवाई पर सवाल, डीएसपी शिवा पाठक ने मौके पर निरीक्षण का दिया आश्वासन
कटनी। बरगवां स्थित शराब ठेके के बाजू में मजार होने और उसके समीप से शराब विक्रय किए जाने के मामले को लेकर एसपी जनसुनवाई के दौरान एक बार फिर सवाल उठाया गया। पत्रकारों ने मौके पर उपस्थित डीएसपी शिवा पाठक से पूछा कि समाजसेवी डॉ. ए.के. खान द्वारा उठाए गए मुद्दे के अनुसार बरगवां स्थित शराब ठेके के समीप मजार स्थित है। ऐसे में धार्मिक स्थल के आसपास शराब दुकान के संचालन को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई की जाएगी।
सवाल के जवाब में डीएसपी शिवा पाठक ने कहा कि आज ही यह मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने कहा कि मामले को लेकर तत्काल मौके पर निरीक्षण कराया जाएगा और पूरे प्रकरण की जानकारी ली जाएगी। निरीक्षण के बाद तथ्यों के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
डीएसपी के आश्वासन के बाद शिकायतकर्ताओं ने मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग दोहराई।
