
सूत्रों के हवाले से एक व्यक्ति के पकड़े जाने की जानकारी, पुलिस ने बरामदगी की पुष्टि की, लेकिन मात्रा और नाम सार्वजनिक नहीं किए
कटनी। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत शंभू टॉकीज के पास एक निजी निवास से बड़ी मात्रा में शराब बरामद किए जाने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है। वायरल जानकारी और सूत्रों के अनुसार मौके से करीब 10 से 11 पेटी शराब बरामद किए जाने तथा एक व्यक्ति को पकड़े जाने की बात सामने आ रही है।
हालांकि, वायरल खबर में सामने आ रही शराब की मात्रा और संबंधित व्यक्ति के बारे में पुलिस की ओर से अभी तक कोई विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। कोतवाली थाना स्टाफ द्वारा शराब पकड़े जाने की पुष्टि किए जाने की बात सामने आई है, लेकिन कितनी मात्रा में शराब जब्त की गई और किस व्यक्ति को पकड़ा गया, इसे लेकर फिलहाल आधिकारिक स्थिति स्पष्ट नहीं है।
वायरल खबर के बाद उठे सवाल
शराब बरामदगी की जानकारी सामने आने के बाद अब सवाल यह भी उठ रहा है कि यदि मौके से इतनी बड़ी मात्रा में शराब बरामद हुई है तो शराब वहां तक कैसे पहुंची और उसका स्रोत क्या था। क्या शराब किसी वैध माध्यम से लाई गई थी अथवा इसके पीछे अवैध सप्लाई से जुड़ी कोई कड़ी है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
पुलिस की आधिकारिक जानकारी का इंतजार
मामले की विस्तृत जानकारी के लिए कोतवाली थाना प्रभारी से दूरभाष पर संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। फिलहाल 10-11 पेटी शराब और एक व्यक्ति के पकड़े जाने की जानकारी सूत्रों एवं वायरल खबर के हवाले से सामने आ रही है, जबकि पुलिस स्तर पर शराब बरामदगी की पुष्टि होने की बात कही जा रही है।
ऐसे में बरामद शराब की वास्तविक मात्रा, शराब का प्रकार, पकड़े गए व्यक्ति की पहचान, प्रकरण की धाराएं और शराब के स्रोत को लेकर पुलिस की आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।
