
कटनी। भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की जनहितकारी सोच, संविधान की रक्षा, सामाजिक न्याय और युवाओं के हितों के लिए किए जा रहे संघर्ष से प्रेरित होकर ऋषभ पटेल ने अपनी मित्रमंडली सहित कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।
जिला कांग्रेस कार्यालय कटनी में आयोजित कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एड. अमित शुक्ला ने ऋषभ पटेल एवं उनके साथियों का कांग्रेस परिवार में आत्मीय स्वागत करते हुए विधिवत पार्टी की सदस्यता दिलाई।
इस अवसर पर अनिल बर्मन, देवेंद्र सोनी, हरिशंकर लोधी, ओम सेन, विजय प्रकाश यादव, मथुरा प्रसाद, सीमा पाल, रचना निषाद, अंकिता सकतेल और कंचन सूर्यवंशी सहित अनेक लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प लिया।
शहर कांग्रेस अध्यक्ष एड. अमित शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस की जनहितकारी नीतियों, संविधान के प्रति प्रतिबद्धता और आम जनता की आवाज को मजबूती से उठाने के कारण लगातार युवा एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोग पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए विश्वास जताया कि उनके जुड़ने से संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेसजनों ने नए सदस्यों का फूल-मालाओं से स्वागत किया और उनके अच्छे राजनीतिक व सामाजिक भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
