डॉक्टरों और स्टाफ ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, स्वच्छ वातावरण से मरीजों के स्वास्थ्य सुधार पर जोर

पृथ्वी दिवस (अर्थ डे) के अवसर पर 22 अप्रैल 2026 ‘हमारी शक्ति हमारा गृह’ थीम पर आज सुबह जिला अस्पताल कटनी परिसर में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक प्रेरणादायक जागरूकता एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधन, चिकित्सकों और स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 18 इंडोर पौधों का रोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया।कार्यक्रम का नेतृत्व सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा एवं आई.एम.ए. अध्यक्ष डॉ. सुनीता वर्मा ने किया।

इस दौरान आई.एम.ए. डॉ. प्रसंग बजाज, सचिव ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और तेजी से बदलते जलवायु परिवर्तन के दौर में प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह प्रकृति के संरक्षण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए। उन्होंने यह भी कहा कि अस्पताल जैसे संवेदनशील स्थानों पर हरियाली का विशेष महत्व होता है, क्योंकि पौधे वातावरण को शुद्ध करने के साथ-साथ मरीजों के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं।
इस अवसर पर आई एम के सदस्य डॉ. उमा निगम, डॉ. हरीश बजाज, डॉ. एल. एन. खंडेलवाल,एवं चिकित्सालय के चिकित्सक डॉ. मनीष मिश्रा, डॉ. राजेंद्र सिंह ठाकुर, डॉ. नरेन्द्र झामनानी, डॉ. शिव मोहन सराफ, डॉ. आर्यन तिवारी, डॉ. एस. पी. सोनी, डॉ. सीमा शिवहरे, डॉ. हर्षिता गुप्ता एवं डॉ. अभिषेक चौरसिया सहित अन्य चिकित्सकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इसके साथ ही सहायक प्रबंधक प्रिया गोखले, मेट्रन कमला चौधरी, फीडिंग डिमॉन्स्ट्रेटर कशिश बत्रा, समस्त नर्सिंग ऑफिसर नीरजा गुप्ता, सुषमा डेनियल, रामकली कोरी, बबिता चतुर्वेदी, निशा गर्ग, दुर्गा पटेल, आकांक्षा गुप्ता, मंजू गौस्वामी, अर्चना बेनिडिक, रूबी हर्धा, नमिता यादव, जीत जसपर मोजिस, फार्मासिस्ट पुष्पांजलि त्रिपाठी,एवं कार्यालय के सभी कर्मचारी राहुल झारिया , अंकित क्षत्रिय, अनिल केवट, ज्योति शुक्ला, सुधा त्रिपाठी, राहुल रजक, परमेश्वर जायसवाल, अजय साहू, आशीष दुबे एवं रोहिणी यादव सहित अस्पताल स्टाफ की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम के दौरान गेंदा, मनी प्लांट, कोपल हार्ट, ड्रिसीनिया, सिंगोनिया, स्नेक प्लांट, फाइकस प्लांट एवं फिटोनिया जैसे विभिन्न प्रकार के इंडोर पौधों का रोपण किया गया।
विशेषज्ञों के अनुसार ये पौधे वायु को शुद्ध करने, ऑक्सीजन स्तर को संतुलित बनाए रखने और वातावरण को स्वच्छ एवं स्वास्थ्यवर्धक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ एवं कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।
साथ ही यह भी निर्णय लिया गया कि भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजन को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया जाएगा।
पृथ्वी दिवस पर आयोजित यह कार्यक्रम न केवल एक औपचारिक आयोजन रहा, बल्कि समाज को यह सशक्त संदेश देने में सफल रहा कि “स्वस्थ पृथ्वी ही स्वस्थ जीवन का आधार है” और छोटे-छोटे प्रयासों से ही बड़े परिवर्तन संभव हैं।
