
कटनी। श्रावण मास के पावन अवसर पर 9 अगस्त 2026 (रविवार) को कटनी जिले में भगवान शिव के भक्तों की आस्था का विशाल संगम देखने को मिलेगा। नीलकंठेश्वर धाम सलेया पड़खुरी के तत्वावधान में भव्य विशाल कांवड़ यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यात्रा बागेश्वर धाम से प्रारंभ होकर नीलकंठेश्वर धाम, सलेया पड़खुरी में विधिवत समापन करेगी।
आयोजकों ने बताया कि यात्रा में बड़ी संख्या में शिवभक्त कांवड़ लेकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं के स्वागत की व्यवस्था की गई है तथा धार्मिक भजनों, जयघोष और शिव आराधना के साथ यात्रा निकाली जाएगी।
यात्रा के समापन अवसर पर 9 अगस्त को दोपहर 12 बजे से विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं से प्रसाद ग्रहण करने की अपील की गई है।
आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों एवं शिवभक्तों से अधिक से अधिक संख्या में कांवड़ यात्रा में शामिल होकर धर्म लाभ लेने का आग्रह किया है। श्रद्धालुओं का मानना है कि श्रावण मास में भगवान शिव की आराधना एवं कांवड़ यात्रा में सहभागिता से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है।
