Skip to content
Udtateerkhabar

Primary Menu
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राजनितिक
  • मध्य प्रदेश
    • कटनी
  • स्पोर्ट्स
  • बिज़नेस
  • राशिफल
  • एंटरटेनमेंट
  • Home
  • मध्य प्रदेश
  • महिला पुलिस अधिकारियों ने किसान बनकर बिछाया जाल, रिश्वत लेते आरक्षक रंगे हाथों गिरफ्तार
  • कटनी
  • मध्य प्रदेश

महिला पुलिस अधिकारियों ने किसान बनकर बिछाया जाल, रिश्वत लेते आरक्षक रंगे हाथों गिरफ्तार

500 रुपये की अवैध वसूली करते पकड़ा गया पुलिसकर्मी, एसपी ने की त्वरित कार्रवाई | कटनी जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक फिल्मी अंदाज़ में चलाए गए गुप्त ऑपरेशन में पुलिस विभाग के ही एक आरक्षक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। ट्रैक्टर में सादे वेश में बैठी दो महिलाएं वास्तव में पुलिस अधिकारी थीं,
Hemant Singh Thakur मार्च 31, 2026
Oplus_16908288

Oplus_16908288

500 रुपये की अवैध वसूली करते पकड़ा गया पुलिसकर्मी, एसपी ने की त्वरित कार्रवाई

कटनी जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक फिल्मी अंदाज़ में चलाए गए गुप्त ऑपरेशन में पुलिस विभाग के ही एक आरक्षक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। ट्रैक्टर में सादे वेश में बैठी दो महिलाएं वास्तव में पुलिस अधिकारी थीं,

जिनके द्वारा रचे गए इस सीक्रेट ऑपरेशन ने अवैध वसूली के खेल का पर्दाफाश कर दिया।जानकारी के अनुसार बहोरीबंद क्षेत्र में किसानों से वाहन चेकिंग के नाम पर अवैध वसूली की लगातार शिकायतें मिल रही थीं।

शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने विशेष रणनीति तैयार कर गुप्त मिशन चलाने के निर्देश दिए। इस ऑपरेशन की जिम्मेदारी स्लिमनाबाद एसडीओपी आकांक्षा चतुर्वेदी और प्रशिक्षु डीएसपी शिवा पाठक को सौंपी गई।

योजना के तहत महिला अधिकारियों ने ग्रामीण महिलाओं का वेश धारण किया और सोमवार सुबह करीब 5 बजे एक ट्रैक्टर में सवार होकर बहोरीबंद बस स्टैंड क्षेत्र की ओर रवाना हुईं। चालक को पहले से चिन्हित 500 रुपये का नोट दिया गया था और निर्देश दिया गया कि यदि कोई पुलिसकर्मी पैसे मांगे तो वही नोट दिया जाए।

स्लिमनाबाद मोड़ पर तैनात बहोरीबंद थाने के मोबाइल वाहन चालक आरक्षक लक्ष्मण पटेल ने ट्रैक्टर को रोककर कार्रवाई का भय दिखाया और 500 रुपये की मांग की। जैसे ही चालक ने चिन्हित नोट दिया, ट्रैक्टर में बैठी महिला अधिकारी तुरंत सामने आईं और आरक्षक को रिश्वत लेते हुए मौके पर ही पकड़ लिया। पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी कराई गई।

मामले के प्रमाण सामने आने के बाद पुलिस अधीक्षक ने तत्काल सख्त कार्रवाई करते हुए बहोरीबंद थाना प्रभारी को लाइन अटैच किया तथा रिश्वत लेते पकड़े गए आरक्षक को निलंबित कर दिया।

इस कार्रवाई के बाद जिले सहित प्रदेश भर में हड़कंप मच गया है। अवैध वसूली में लिप्त लोगों के बीच भय का माहौल देखा जा रहा है। पुलिस विभाग की इस कार्रवाई को भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।

About The Author

Hemant Singh Thakur

See author's posts

Post Views: 28

Post navigation

Previous: अजाक्स संघ की बैठक सम्पन्न, 14 अप्रैल को डॉ. अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाने की तैयारी
Next: 📰 बैंक से लाखों की नकदी चोरी करने वाला चंद घंटों में गिरफ्तार

Related Stories

539964
  • कटनी
  • मध्य प्रदेश

अवैध शराब के खिलाफ ग्रामीणों का चक्का जाम, बोले- शराब बंद होगी तभी खुलेगा रास्ता

Hemant Singh Thakur अगस्त 29, 2026 0
  • कटनी
  • मध्य प्रदेश

कैंप में चाकूबाजी से मचा हड़कंप, दो घायल; एक जबलपुर रेफर

Hemant Singh Thakur अगस्त 28, 2026 0
534575
  • कटनी
  • मध्य प्रदेश

काजलिया पर्व पर कीचड़-कांदा बना परेशानी, आजाद चौक से गाटर घाट तक बदहाल रास्ते ने बढ़ाई चिंता

Hemant Singh Thakur अगस्त 28, 2026 0

Recent Posts

  • अवैध शराब के खिलाफ ग्रामीणों का चक्का जाम, बोले- शराब बंद होगी तभी खुलेगा रास्ता
  • कैंप में चाकूबाजी से मचा हड़कंप, दो घायल; एक जबलपुर रेफर
  • काजलिया पर्व पर कीचड़-कांदा बना परेशानी, आजाद चौक से गाटर घाट तक बदहाल रास्ते ने बढ़ाई चिंता
  • राखी बांधते ही निहू ने कहा- भैया अनमोल, अब लड़ाई बंद!… अनमोल बोला- पहले मिठाई खिलाओ, फिर वादा करूंगा
  • रिश्तों की डोर में बंधा अटूट प्यार, भाई-बहन के स्नेह का पर्व है रक्षाबंधन

Recent Comments

कोई टिप्पणी नही है।

Archives

  • अगस्त 2026
  • जुलाई 2026
  • जून 2026
  • मई 2026
  • अप्रैल 2026
  • मार्च 2026
  • फ़रवरी 2026
  • जनवरी 2026

Categories

  • Uncategorized
  • एंटरटेनमेंट
  • कटनी
  • देश
  • बिज़नेस
  • मध्य प्रदेश
  • राजनितिक
  • राशिफल
  • विदेश
  • स्पोर्ट्स

You may have missed

539964
  • कटनी
  • मध्य प्रदेश

अवैध शराब के खिलाफ ग्रामीणों का चक्का जाम, बोले- शराब बंद होगी तभी खुलेगा रास्ता

Hemant Singh Thakur अगस्त 29, 2026 0
  • कटनी
  • मध्य प्रदेश

कैंप में चाकूबाजी से मचा हड़कंप, दो घायल; एक जबलपुर रेफर

Hemant Singh Thakur अगस्त 28, 2026 0
534575
  • कटनी
  • मध्य प्रदेश

काजलिया पर्व पर कीचड़-कांदा बना परेशानी, आजाद चौक से गाटर घाट तक बदहाल रास्ते ने बढ़ाई चिंता

Hemant Singh Thakur अगस्त 28, 2026 0
535064
  • एंटरटेनमेंट
  • कटनी
  • मध्य प्रदेश

राखी बांधते ही निहू ने कहा- भैया अनमोल, अब लड़ाई बंद!… अनमोल बोला- पहले मिठाई खिलाओ, फिर वादा करूंगा

Hemant Singh Thakur अगस्त 28, 2026 0
Copyright 2026 © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.