जेल में रहने के दौरान भी वांगचुक परिवार के साथ चट्टान की तरह खड़े रहे तनखा
एक सच्चे राष्ट्रभक्त और भारत माता के सपूत, Sonam Wangchuk, जो एक प्रसिद्ध भारतीय इंजीनियर, शिक्षा सुधारक और पर्यावरणविद् हैं, से राज्यसभा सांसद Vivek Tankha ने उनके निवास पर मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच देश और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सार्थक चर्चा एवं विचारों का आदान-प्रदान हुआ।
गौरतलब है कि सोनम वांगचुक शिक्षा प्रणाली में नवाचार (Innovation) और टिकाऊ विकास के लिए विशेष रूप से जाने जाते हैं। वे SECMOL के संस्थापक हैं और ‘आइस स्तूप’ (कृत्रिम ग्लेशियर) जैसी अनूठी तकनीक के आविष्कारक हैं, जिसने जल संरक्षण के क्षेत्र में नई दिशा दी है। इसके अलावा, उन्होंने भारतीय सेना के लिए पहाड़ी इलाकों में सोलर हाउस जैसे महत्वपूर्ण आविष्कार भी किए हैं।
उनके जीवन पर आधारित सुपरहिट फिल्म 3 Idiots भी बनाई गई, जिससे उनकी सोच और कार्यशैली देशभर में प्रसिद्ध हुई।
बताया जाता है कि देश और जनता के मुद्दे उठाने के दौरान उन्हें करीब 6 माह तक जेल में रहना पड़ा। इस कठिन समय में Vivek Tankha एक अभिभावक की तरह उनके परिवार के साथ मजबूती से खड़े रहे।
आज हुई इस मुलाकात को सामाजिक और वैचारिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जहां दोनों ही व्यक्तित्वों ने राष्ट्रहित, पर्यावरण संरक्षण और शिक्षा सुधार जैसे विषयों पर गंभीर चर्चा की।
