
रामलीला एवं रावण दहन की तैयारियों का श्रीगणेश, जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा परिसर
कटनी। श्री बजरंग उत्सव समिति द्वारा आयोजित दशहरा महोत्सव के अंतर्गत होने वाले रामलीला मंचन एवं रावण दहन कार्यक्रम के लिए शासकीय अस्पताल के समीप स्थित चौपाटी में विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमिपूजन संपन्न हुआ। भूमिपूजन के दौरान समिति के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता करते हुए महोत्सव के निर्विघ्न एवं सफल आयोजन की कामना की।
पूजन-अर्चन एवं मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुए अनुष्ठान के पश्चात उपस्थित सदस्यों ने जय श्रीराम के जयघोष से वातावरण को भक्तिमय कर दिया। समिति के सदस्यों ने भगवान श्रीराम से दशहरा महोत्सव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने तथा आयोजन में जनसहभागिता बनाए रखने की प्रार्थना की।
भूमिपूजन कार्यक्रम में दीपक टंडन, विपिन तिवारी, शशांक श्रीवास्तव, आशीष गुप्ता, आशीष कंदेले, अशोक विश्वकर्मा, अभिषेक ताम्रकार, राजय रजक, पारस जैन, वागिश आनंद, रजनीश मिश्रा, कमलेश पटेल, वीरेंद्र ताम्रकार, निखिल सित्रे, सुरेश साहू, दीपक बिचपुरिया, अंकुश रैकवार, नितिन सित्रे, आयुष पुरवार, अजय रैदास, विनीत पिपरसानिया, सुनील विश्वकर्मा एवं निलेश विश्वकर्मा सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
भूमिपूजन के साथ ही दशहरा महोत्सव के प्रमुख आकर्षण रामलीला मंचन एवं रावण दहन के आयोजन की तैयारियों का विधिवत शुभारंभ हो गया।
