
मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ द्वारा अपनी विभिन्न मांगों के समर्थन में चलाए जा रहे आंदोलन के द्वितीय चरण के तहत 14 अगस्त 2026 को प्रदेश के जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपे जाने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया था।
संघ के प्रांताध्यक्ष महेंद्र शर्मा के निर्देशानुसार जिला शाखा कटनी के जिलाध्यक्ष पूर्णेश उइके ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि 14 अगस्त को प्रदेशभर में शासन द्वारा तिरंगा यात्रा एवं विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों की व्यस्तता को देखते हुए संघ ने 14 अगस्त को प्रस्तावित ज्ञापन कार्यक्रम को स्थगित करने का निर्णय लिया है।
उन्होंने बताया कि ज्ञापन कार्यक्रम की आगामी तिथि, स्थान एवं विस्तृत कार्ययोजना की जानकारी पृथक से जारी की जाएगी।
संघ ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व एवं राष्ट्रीय कार्यक्रमों का सम्मान करते हुए संगठन अपने आंदोलन को पूरी मजबूती, अनुशासन और शांतिपूर्ण तरीके से आगे बढ़ाएगा।
जारीकर्ता:पूर्णेश उइके, जिलाध्यक्ष, मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ, कटनी
