
कटनी। कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरैनी स्थित सब्जी मंडी के पास शनिवार शाम तेज रफ्तार से जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर बीच सड़क पर पलट गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार तेज रफ्तार में थी और अचानक चालक का नियंत्रण बिगड़ने से सड़क पर पलट गई। मौके पर मौजूद लोगों ने मशक्कत के बाद कार को सीधा किया। प्रारंभिक जानकारी में कार में कितने लोग सवार थे और किसी को चोट आई है या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।
घटना की सूचना कुठला पुलिस को दे दी गई है। दुर्घटनाग्रस्त कार का नंबर MP 04 CN 0870 बताया गया है। पुलिस द्वारा घटना के संबंध में जांच की जा रही है।
