
कटनी। जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने पुलिस अधीक्षक कटनी को ज्ञापन सौंपकर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई किए जाने की मांग की।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि भगवान श्री हनुमान जी करोड़ों हिंदू समाज के आराध्य देव हैं। उनका किसी राजनीतिक दल के झंडे अथवा राजनीतिक प्रचार से जुड़े स्वरूप में चित्रण करना धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाला है और धार्मिक मर्यादाओं के विपरीत है।
कांग्रेस शहर अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला ने कहा कि देश में सभी धर्मों के देवी-देवताओं, धार्मिक प्रतीकों और आस्थाओं का सम्मान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी कृत्य से धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं तो मामले की निष्पक्ष जांच कर कानून के अनुसार कार्रवाई होना आवश्यक है।
कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस प्रशासन से मांग की कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाए, जिससे भविष्य में किसी भी धर्म की आस्था एवं धार्मिक प्रतीकों का अनुचित राजनीतिक उपयोग न हो तथा सामाजिक सौहार्द और भाईचारा कायम रहे।
ज्ञापन सौंपने के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला सहित राजा जगवानी, रजनी वर्मा, सौम्या राधेलिया, राजेश जाटव, जितेंद्र गुप्ता, मुकेश परोहा, मंगल सिंह, रंजीत सिंह, मोसुफ अहमद बिट्टू, श्याम पाहुजा, राजकुमार (कल्लू) विश्वकर्मा, अहमद कुरैशी, अजय कोल, ओमप्रकाश मुन्ना कुशवाहा, नारायण निषाद, रमेश अहिरवार, विनोद अहिरवार, रश्मि अग्रवाल, मीनाक्षी वाल्वी, श्याम यादव, मुकेश मिश्रा, अजय वर्मा, शुभम सोनखरे, दिलदार खान, इमरान खान, शशि यादव, रूपा तिवारी, रवि जायसवाल, इरशाद खान, ऋषभ पटेल, प्रशांत पांडे, जॉर्ज डेविड, ओमप्रकाश सकतेल, कैलाश कनौजिया, शरद पाल सिंह, साहिल नामदेव, हर्षित मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।
