filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; module: video;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: null;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 0.0;aec_lux_index: 0;HdrStatus: off;albedo: ;confidence: ;motionLevel: -1;weatherinfo: null;temperature: 36;
कटनी एसपी के निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक व आबकारी विभाग का संयुक्त छापा, कई लोग हिरासत में….

कटनी। कटनी पुलिस ने बुधवार शाम शहर में लंबे समय से संचालित एक कथित अवैध शराब बार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए हड़कंप मचा दिया। कटनी मुख्य रेलवे स्टेशन के समीप पिछले लगभग पांच वर्षों से संचालित बताए जा रहे ‘जंक्शन बार’ पर नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पचीसिया के नेतृत्व में पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने छापामार कार्रवाई की।
जानकारी देते हुए नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश पर की गई। छापे के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में लोग शराब का सेवन करते हुए पाए गए। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया कि कथित रूप से शराब ठेके से ही लाल मसाला एवं सफेद शराब की बिक्री कर अवैध रूप से बार का संचालन किया जा रहा था।
पुलिस टीम ने मौके पर मौजूद सभी लोगों को हिरासत में लेकर कोतवाली थाना पहुंचाया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। साथ ही अवैध बार संचालन से जुड़े दस्तावेजों एवं अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।
सूत्रों के अनुसार शहर के व्यस्ततम क्षेत्र में वर्षों से चल रहे इस अवैध कारोबार को लेकर अब कई सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिरकार इतने लंबे समय तक यह अवैध गतिविधि किसके संरक्षण में संचालित होती रही? इस कार्रवाई के बाद शहर में चर्चाओं का बाजार गर्म है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
सवालों के घेरे में व्यवस्था
आखिर 5 वर्षों तक अवैध बार कैसे संचालित होता रहा?
क्या संबंधित विभागों को इसकी जानकारी नहीं थी?
अवैध शराब सेवन और बिक्री के इस अड्डे को संरक्षण कौन दे रहा था?
