
कटनी। जननायक राहुल गांधी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को आस्था प्लाजा, बरगवां रोड, कटनी में नि:शुल्क हृदय स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया तथा विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया।
शिविर में हृदय रोग संबंधी जांच, ईसीजी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर एवं लिपिड प्रोफाइल जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं। शिविर का उद्देश्य आमजन को हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा समय रहते आवश्यक चिकित्सकीय सलाह उपलब्ध कराना रहा।
इस अवसर पर डॉ. निकुंज पवार, डॉ. स्नेहलता, डॉ. तालिक खान, डॉ. साक्षी एवं समस्त नर्सिंग स्टाफ ने उपस्थित रहकर अपनी सेवाएं प्रदान कीं और मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया।
कार्यक्रम में जिला अधिवक्ता संघ एवं जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अमित शुक्ला, सौरभ सिंह, बी.एम. तिवारी, रामनरेश त्रिपाठी, श्याम यादव, राजेश जाटव, दिग्विजय सिंह, तरुण दुबे, मंगल सिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर समाज के प्रत्येक वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का माध्यम बनते हैं। शिविर में आए लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे जनहित में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।
