पीर बाबा उर्स मेला “उर्स कुबारक 2026” का आयोजन, कव्वाली और महफिल-ए-समा होगी आकर्षण का केंद्र

कटनी। शहर के निवारा नदी स्थित हज़रत इशाशाह दाता चिश्ती रहमतुल्लाह अलैह दरगाह परिसर में “उर्स कुबारक 2026” एवं पीर बाबा उर्स मेला का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जा रहा है। कार्यक्रम में दूर-दराज से आने वाले अकीदतमंदों और जायरीन के लिए विशेष धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन रखे गए हैं।
आयोजन समिति द्वारा जारी जानकारी के अनुसार 10 मई रविवार रात 9 बजे से कव्वाली कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें अमजद असद वारसी बदरसी एवं मतीन इरशादी अपनी प्रस्तुति देंगे। वहीं 11 मई सोमवार रात 9 बजे कव्वाली स्टेज पर रईस अनीस सवारी और शब्बू शादाब अपनी सूफियाना कलाम पेश करेंगे।इसके अलावा 12 मई मंगलवार सुबह 10 बजे महफिल-ए-समा एवं लंगर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
आयोजन समिति ने क्षेत्रवासियों एवं श्रद्धालुओं से उर्स मेले में तशरीफ लाकर कार्यक्रम की रौनक बढ़ाने और दुआओं में शामिल होने की अपील की है।कार्यक्रम के अध्यक्ष तनवीर खान ‘तनु’ ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी उर्स मेले को भाईचारे, अमन और सूफी परंपरा के संदेश के साथ मनाया जा रहा है।
