कटनी- बीते माह शहर के इंदिरा नगर में एक दलित परिवार की शादी समारोह के दौरान पुलिस द्वारा बर्बरता पूर्ण लाठी चार्ज किये जाने का गुस्सा शुक्रवार को भी दिखाई दिया। कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने अजाक्स,भीमआर्मी,ओबीसी महासभा,भारतीय युवा शक्ति, बिरसा मुंडा आदिवासी महासभा, भीम सेवा समिति, आखिल भारतीय सफाई कर्मचारी संघ ट्रेड यूनियन,जेएसयू,जयस सहित अन्य संगठनों के कार्यकर्त्ता धरना प्रदर्शन में शामिल रहे।कार्यकर्त्ताओ ने पुलिस के विरोध में नारेबाजी करते हुए कुठला थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्रा को हटाने की माँग की। बताया गया कि बीते माह अमदरा से शहर के इंद्रा नगर में विवाह समारोह कि बारात आई हुई थी। बारात लगने के दौरान पुलिस और बारतीयों के बीच कहा- सुनी हुई थी जहाँ समझाईस के बाद शांति पूर्ण माहौल हो गया था एवं पुलिस मोके से चली गई थी। बारात समारोह कार्यक्रम संपन्न कराया जा रहा था एवं बाराती भोजन कर रहे थे तभी पुलिस एवं सिविल ड्रेस में आये घुए लोगों द्वारा बरातियों एवं घरातियों पर जमकर लाठी डंडे बरसाए गए कई महिला पुरुष एवं बच्चे घायल हो गए पुलिस द्वारा बरातियों पर इतनी बेरहमी से लाठी चार्ज किया गया जिससे महिलाओं को चोटे आई एवं हाथ फेक्चर हुए।धरना प्रदर्शन दोपहर 12 बजे से शाम 05 बजे तक जारी रहा लोग कुठला थाना प्रभारी को हटाने की माँग पर अड़े रहे।कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने देर शाम सीएसपी नेहा पच्चीसिया पहुंची जिन्हे सम्बोधित ज्ञापन सौंपते हुए बारात के दौरान किये गए लाठी-चार्ज किसकी अनुमति से किया गया और ऐसा क्या हुआ की बेगुनाहो को भी पुलिस की लाठी का शिकार होना पड़ा और दूल्हा दुल्हन की शादी नहीं हो सकी आदि विषयों को लेकर बड़ा आक्रोश दिखाई दिया।उक्त कार्यक्रम में समस्त संगठनों के पदाधिकारी सदस्य सम्मिलित हुए थे।
