जिस अधिकारी पर आय से अधिक संपत्ति के मामले दर्ज हों, जिसके यहां छापों में करोड़ों की संपत्ति उजागर हुई हो, जिसकी ₹3.38 करोड़ की संपत्ति कुर्क की जा चुकी हो, वह अधिकारी आज भी महत्वपूर्ण पद पर क्यों बना हुआ है?
परिवहन विभाग के अधिकारी संतोष पाल पर गंभीर आरोप लगे हैं। जांच एजेंसियों के अनुसार उनकी वैध आय लगभग 73 लाख रुपये बताई गई, जबकि करोड़ों की संपत्ति सामने आई।
वहीं दूसरी ओर ट्रांसपोर्टरों और वाहन चालकों का आरोप है कि फिटनेस, परमिट, चेकिंग और ओवरलोड के नाम पर उन्हें लगातार परेशान किया जाता है। कई मामलों में अवैध वसूली और दुर्व्यवहार के आरोप भी सामने आए हैं।
साल 2021 में एक ऑटो चालक को कथित रूप से झूठे मामले में फंसाने का वीडियो भी चर्चा का विषय बना था।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब जिले के प्रभारी मंत्री स्वयं परिवहन मंत्री हैं, तब ऐसे गंभीर आरोपों से घिरे अधिकारी की कटनी में पदस्थापना आखिर क्यों बनी हुई है?
आम आदमी पार्टी मांग करती है कि जनता के विश्वास को बनाए रखने के लिए निष्पक्ष जांच हो और आरोपों से घिरे अधिकारी को तत्काल कटनी से हटाया जाए।
जनता जवाब मांग रही है। क्या सरकार जवाब देगी?”आपकाएड. अनिल सिंह सेंगर जिलाध्यक्ष आप कटनी
