Skip to content
Udtateerkhabar

Primary Menu
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राजनितिक
  • मध्य प्रदेश
    • कटनी
  • स्पोर्ट्स
  • बिज़नेस
  • राशिफल
  • एंटरटेनमेंट
  • Home
  • राजनितिक
  • ग्रामोदय से अभ्युदय मध्य प्रदेश अभियान के अंतर्गत ग्राम खोहरी में ग्राम उत्सव का आयोजन:
  • मध्य प्रदेश
  • राजनितिक

ग्रामोदय से अभ्युदय मध्य प्रदेश अभियान के अंतर्गत ग्राम खोहरी में ग्राम उत्सव का आयोजन:

Hemant Singh Thakur जनवरी 27, 2026 1 minute read
1002791098

मध्य प्रदेश शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से ग्रामोदय से अभ्युदय मध्य प्रदेश अभियान के अंतर्गत 26 जनवरी 2026, गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड कटनी के सेक्टर क्रमांक 1 मझगवां फाटक अंतर्गत ग्राम खोहरी में ग्राम उत्सव का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में ग्रामवासियों की सक्रिय सहभागिता एवं उत्साहपूर्ण उपस्थिति देखने को मिली।कार्यक्रम के प्रथम चरण में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद, विकासखंड कटनी के ब्लॉक समन्वयक श्री बालमुकुंद मिश्र ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए अभियान के उद्देश्यों एवं महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।

उन्होंने बताया कि मध्य प्रदेश शासन के सफलतम दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यह अभियान प्रदेशभर में संचालित किया जा रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य शासन की जनहितैषी योजनाओं, लोककल्याणकारी कार्यक्रमों एवं विकास कार्यों की जानकारी आमजन तक पहुंचाना है।उन्होंने ग्रामवासियों से अपनी सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और सामाजिक मूल्यों को सहेजने एवं उन्हें जीवंत बनाए रखने का आह्वान किया।

साथ ही ग्राम को शत-प्रतिशत स्वच्छ, नशामुक्त, विवादमुक्त बनाने, जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण एवं स्वदेशी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए सामूहिक प्रयास करने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि जब प्रत्येक व्यक्ति व्यक्तिगत रूप से समृद्ध होगा, तभी ग्राम और समाज भी समृद्ध बन सकेगा।कार्यक्रम के द्वितीय चरण में ग्राम की माध्यमिक शाला के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया।

बच्चों ने सुंदर एवं अनुशासित लोकनृत्य प्रस्तुत कर ग्रामवासियों का भरपूर मनोरंजन किया। इसके पश्चात विद्यार्थियों द्वारा नशा मुक्ति पर आधारित नुक्कड़ नाटक का सशक्त मंचन किया गया,

जिसमें नशे के दुष्परिणामों को प्रभावशाली ढंग से दर्शाते हुए समाज को नशे से दूर रहने का प्रेरणादायक संदेश दिया गया। बच्चों की इस प्रस्तुति की ग्रामवासियों, अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा मुक्त कंठ से सराहना की गई।कार्यक्रम के तृतीय चरण में ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष रूप से कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें वरिष्ठजनों ने पूरे उत्साह, उमंग एवं खेल भावना के साथ सहभागिता कर कार्यक्रम को जीवंत बना दिया।

प्रतियोगिता के दौरान उपस्थित दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया, जिससे वातावरण उल्लासमय बन गया।कार्यक्रम के समापन अवसर पर कुर्सी दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया।

इसके साथ ही ग्राम के सामाजिक, शैक्षणिक एवं विकासात्मक कार्यों में निरंतर योगदान देने वाले विशिष्ट ग्रामवासियों को नवांकुर संस्था दिव्या जन कल्याण समिति, बोहता के माध्यम से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया, जिससे ग्रामवासियों में हर्ष एवं गौरव का वातावरण बना।

इस सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन की तैयारी हेतु ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति, खोहरी के अध्यक्ष श्री शशीकांत पटेल ने विगत कई दिनों से विशेष कार्ययोजना तैयार कर निरंतर मार्गदर्शन एवं नेतृत्व प्रदान किया। समिति के सचिव श्री अजीत कुमार पटेल ने भी आयोजन को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कार्यक्रम का सशक्त एवं प्रभावशाली संचालन प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष श्री शशीकांत पटेल द्वारा किया गया, जबकि कार्यक्रम में सहयोग प्रदान करने वाले अतिथियों, जनप्रतिनिधियों, सहयोगी संस्थाओं एवं समस्त ग्रामवासियों के प्रति आभार प्रदर्शन नवांकुर संस्था के सेक्टर प्रभारी श्री राजू यादव द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में विशेष रूप से भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष श्री राम पटेल, ग्राम पंचायत सरपंच श्री तेजभान सिंह ठाकुर, स्थानीय विद्यालयों के शिक्षकगण, भूतपूर्व सैनिक श्री गोपाल पटेल, पूर्व सरपंच श्री बलवीर सिंह ठाकुर, वरिष्ठ ग्रामवासी श्री नरेश नायक, श्री सुरेश नायक, श्री हुकुमचंद पटेल, श्री अशोक यादव, श्री लखन पटेल, श्री दीनानाथ पटेल, श्री आकाश पटेल, श्री ओमदत्त पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

सभी ने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे ग्राम को सामाजिक रूप से सशक्त एवं जागरूक बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

About The Author

Hemant Singh Thakur

See author's posts

Post Views: 176

Post navigation

Previous: नगर निगम द्वारा मंगलवार को वार्ड स्तर पर आयोजित की जाएगी जल सुनवाई:
Next: आंगनबाड़ी के लिए प्रस्तावित भूमि पर अवैध अतिक्रमण, पार्षद ने नगर निगम से की त्वरित कार्रवाई की मांग:

Related Stories

121563
  • कटनी
  • मध्य प्रदेश

दो माह तक बनाता रहा दबाव, घर में घुसकर दुष्कर्म का आरोप; विजयराघवगढ़ पुलिस ने आरोपी शेरा मिश्रा को भेजा जेल:

Hemant Singh Thakur जुलाई 1, 2026 0
120677
  • कटनी
  • मध्य प्रदेश

जिला कांग्रेस कार्यालय में नवनियुक्त प्रकोष्ठ अध्यक्षों का सम्मान, संगठन मजबूती और जनहित के मुद्दों पर हुआ मंथन:

Hemant Singh Thakur जुलाई 1, 2026 0
118364
  • कटनी
  • मध्य प्रदेश

“24 घंटे में सरेंडर करो, नहीं तो धरती के जिस कोने में होगे, गिरफ्तार कराएंगे” — विधायक संजय पाठक की शेरा मिश्रा को चेतावनी:

Hemant Singh Thakur जुलाई 1, 2026 0

Recent Posts

  • दो माह तक बनाता रहा दबाव, घर में घुसकर दुष्कर्म का आरोप; विजयराघवगढ़ पुलिस ने आरोपी शेरा मिश्रा को भेजा जेल:
  • जिला कांग्रेस कार्यालय में नवनियुक्त प्रकोष्ठ अध्यक्षों का सम्मान, संगठन मजबूती और जनहित के मुद्दों पर हुआ मंथन:
  • “24 घंटे में सरेंडर करो, नहीं तो धरती के जिस कोने में होगे, गिरफ्तार कराएंगे” — विधायक संजय पाठक की शेरा मिश्रा को चेतावनी:
  • कटनी में भूमि विवाद गहराया: निर्माण कार्य रुकवाने, मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप, एसडीएम से कार्रवाई की मांग:
  • कटनी में भूमि विवाद ने पकड़ा तूल: किसान ने दबंगों पर जमीन हड़पने की साजिश, धमकी और मारपीट के लगाए आरोप, एसपी-कलेक्टर से लगाई सुरक्षा व न्याय की गुहार:

Recent Comments

कोई टिप्पणी नही है।

Archives

  • जुलाई 2026
  • जून 2026
  • मई 2026
  • अप्रैल 2026
  • मार्च 2026
  • फ़रवरी 2026
  • जनवरी 2026

Categories

  • Uncategorized
  • एंटरटेनमेंट
  • कटनी
  • देश
  • बिज़नेस
  • मध्य प्रदेश
  • राजनितिक
  • राशिफल
  • विदेश
  • स्पोर्ट्स

You may have missed

121563
  • कटनी
  • मध्य प्रदेश

दो माह तक बनाता रहा दबाव, घर में घुसकर दुष्कर्म का आरोप; विजयराघवगढ़ पुलिस ने आरोपी शेरा मिश्रा को भेजा जेल:

Hemant Singh Thakur जुलाई 1, 2026 0
120677
  • कटनी
  • मध्य प्रदेश

जिला कांग्रेस कार्यालय में नवनियुक्त प्रकोष्ठ अध्यक्षों का सम्मान, संगठन मजबूती और जनहित के मुद्दों पर हुआ मंथन:

Hemant Singh Thakur जुलाई 1, 2026 0
118364
  • कटनी
  • मध्य प्रदेश

“24 घंटे में सरेंडर करो, नहीं तो धरती के जिस कोने में होगे, गिरफ्तार कराएंगे” — विधायक संजय पाठक की शेरा मिश्रा को चेतावनी:

Hemant Singh Thakur जुलाई 1, 2026 0
112528-1024x461.jpg
  • कटनी
  • मध्य प्रदेश

कटनी में भूमि विवाद गहराया: निर्माण कार्य रुकवाने, मारपीट और जान से मारने की धमकी का आरोप, एसडीएम से कार्रवाई की मांग:

Hemant Singh Thakur जून 30, 2026 0
Copyright 2026 © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.