
टीआई अनूप सिंह के निर्देश पर तैनात रहा यातायात अमला, 407 LPT खराब होने से लगी कतार; मौके पर पहुंचकर कराया सुधार कार्य
कटनी। गणेश चतुर्थी पर्व के मद्देनजर शहर में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए ट्रैफिक टीआई अनूप सिंह ने यातायात बल को गणेश पंडालों और प्रमुख मार्गों के आसपास तैनात रहकर व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए थे। निर्देश के तहत ट्रैफिक पुलिसकर्मी विभिन्न क्षेत्रों में तैनात रहकर यातायात संचालन पर नजर रख रहे थे।

इसी दौरान तेज बारिश के बाद मिशन चौक स्थित सागर पुलिया के नीचे 407 LPT वाहन अचानक खराब होकर बंद हो गया। वाहन के मार्ग में खड़े होने से पुलिया के नीचे वाहनों की कतार लग गई। सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस बल मौके पर पहुंचा और यातायात को नियंत्रित करते हुए वाहनों की आवाजाही व्यवस्थित कराई।

स्थिति को देखते हुए क्रेन बुलवाई गई। पुलिसकर्मियों ने पुलिया के दोनों ओर यातायात को नियंत्रित किया, जबकि खराब वाहन में मौके पर ही सुधार कार्य कराया गया। वाहन ठीक होने के बाद उसे वहां से रवाना कर दिया गया, जिसके बाद पुलिया के नीचे यातायात सामान्य हो गया।
गणेश चतुर्थी के दौरान शहर में बढ़े यातायात दबाव को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस द्वारा पंडाल क्षेत्रों के साथ प्रमुख मार्गों पर भी निगरानी रखी जा रही है। अचानक उत्पन्न हुई यातायात बाधा पर पुलिस के तत्काल पहुंचने और व्यवस्था संभालने से मार्ग पर आवागमन को जल्द सामान्य किया जा सका।
मौके पर आरआई अंजू लकड़ा, एसआई शशिभूषण दुबे, एसआई राजकुमार झारिया, आरक्षक मंजय कुमार यादव एवं आरक्षक राजकुमार अहिरवार सहित ट्रैफिक पुलिस बल मौजूद रहा।
