छोड़कर सामग्री पर जाएँ
Udtateerkhabar

प्राथमिक सूची
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राजनितिक
  • मध्य प्रदेश
    • कटनी
  • स्पोर्ट्स
  • बिज़नेस
  • राशिफल
  • एंटरटेनमेंट
  • मुख पृष्ठ
  • मध्य प्रदेश
  • नव वर्ष के शुभारंभ पर नए लक्ष्यों के साथ नए आयामस्थापित करने पुलिस अधीक्षक ने ली वर्ष 2026 की प्रथम बैठक:
  • कटनी
  • मध्य प्रदेश

नव वर्ष के शुभारंभ पर नए लक्ष्यों के साथ नए आयामस्थापित करने पुलिस अधीक्षक ने ली वर्ष 2026 की प्रथम बैठक:

नव वर्ष के शुभारंभ पर नए लक्ष्यों के साथ नए आयामस्थापित करने पुलिस अधीक्षक ने ली वर्ष 2026 की प्रथम बैठक। वर्ष 2025 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले थाना प्रभारियों को किया गया सम्मानित।
Hemant Singh Thakur जनवरी 3, 2026 1 मिनट पढ़ें
पुलिस कंट्रोल रूम

नव वर्ष 2026 के शुभारंभ अवसर पर पुलिस कंट्रोल रूम कटनी में वर्ष 2026 की प्रथम महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा द्वारा किया गया। बैठक में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने नव वर्ष के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करते हुए उन्हें निश्चित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने बदलते परिदृश्य के अनुरूप कटनी पुलिस की कार्यशैली में सुधार, तकनीकी दक्षता बढ़ाने तथा आधुनिक पुलिसिंग के नए आयाम स्थापित करने पर विशेष बल दिया।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अपराधियों के विरुद्ध “फुल फोर्स ऑफ लॉ” की नीति अपनाई जाए तथा थाना प्रभारी से लेकर बीट प्रभारी एवं आरक्षक स्तर तक प्रत्येक पुलिसकर्मी अपनी जवाबदारी एवं लक्ष्य स्वयं तय कर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करे। विवेचना की गुणवत्ता में सुधार हेतु विवेचकों को तकनीकी एवं मैदानी रूप से अधिक दक्ष बनने के निर्देश दिए गए।

बैठक में प्रत्येक थाना प्रभारी को अपने क्षेत्र की प्रत्येक ग्राम पंचायत में पुलिस चौपाल आयोजित करने, ग्रामीण क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरों की उपयोगिता, सायबर अपराध के प्रति जागरूकता, सड़क सुरक्षा अभियान, तथा हेलमेट के अनिवार्य उपयोग जैसे विषयों पर आमजन को जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया। साथ ही संपत्ति संबंधी अपराधों पर विशेष फोकस कर जिम्मेदार एवं संवेदनशील पुलिसिंग करने के निर्देश दिए गए।

नव वर्ष के दौरान विधि-व्यवस्था संधारण, अपराध नियंत्रण, यातायात व्यवस्था एवं आम नागरिकों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने, संवेदनशील क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने, प्रभावी गश्त एवं असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई करने के स्पष्ट निर्देश भी दिए गए।

बैठक के अंत में पुलिस अधीक्षक द्वारा विगत वर्ष 2025 में विभिन्न मापदंडों पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले थाना प्रभारियों को कैश रिवार्ड एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। जिसका विवरण इस प्रकार हैं –

  1. सडक सुरक्षा के तहत् नशे में वाहन चलाने वालों चालकों को विरूध्द धारा 185 एमव्ही एक्ट में सर्वाधिक कार्यवाही करने पर शहरी क्षेत्र में थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राखी पाण्डेय तथा देहात क्षेत्र में बडवारा थाना प्रभारी के.के. पटेल को कैश रिवार्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
  2. गुम बालक/बालिकाओं की दस्तयाबी में थाना प्रभारी रीठी शाहिद खान को कैश रिवार्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
  3. सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के संतुष्टिपूर्वक निराकरण में थाना प्रभारी ढीमरखेडा को कैश रिवार्ड एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया ।
  4. महिला संबंधी अपराधों में 60 दिवस के भीतर सर्वाधिक प्रकरणों में विवेचना पूर्ण करने पर थाना प्रभारी माधवनगर संजय दुबे को कैश रिवार्ड एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया ।
  5. वर्ष 2025 में लंबिंत अपराधों का निराकरण कर सबसे कम पेंडिग अपराध (0.89) रखने पर थाना प्रभारी ढीमरखेडा अभिषेक दुबे को कैश रिवार्ड एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया ।
  6. अपराधों की रोकथाम हेतु वाहन चैकिंग के दौरान जिले में सर्वाधिक बिना नम्बर प्लेट के वाहनों का चालन एवं वाहन जप्त करने पर थाना प्रभारी कुठला राजेन्द्र मिश्रा एवं यातायात प्रभारी राहुल पाण्डेय को कैश रिवार्ड एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया ।
  7. ई-समंस पोर्टल में नॉन कंप्लांयंस समंस/वारंट संख्या सबसे कम रखने पर थाना प्रभारी कैमोर आशीष शर्मा, थाना प्रभारी स्लीमनाबाद सुदेश समन, महिला थाना प्रभारी वर्षा सोनकर को कैश रिवार्ड एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया ।
  8. वर्ष 2025 में थाने में प्राप्त स्थाई, गिरफ्तारी वारंट के तामीली में सबसे अधिक तामीली प्रतिशत (49% ) प्राप्त करने पर थाना प्रभारी रीठी शाहिद खान को कैश रिवार्ड एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया ।

About The Author

Hemant Singh Thakur

See author's posts

Post Views: 41

पोस्ट नेविगेशन

पिछला: अतिथि शिक्षकों ने कार्यानुभव व वरिष्ठता के आधार पर भविष्य सुरक्षित करने की उठाई मांग:
अगला: राज्य शिक्षक संघ के शिक्षक सम्मान समारोह में राज्य मंत्री का उद्बोधन:

संबंधित कहानियां

976841
  • News
  • Post
  • public
  • कटनी
  • मध्य प्रदेश

संघ के 101वें वर्ष पर कटनी में निकलेगा भव्य पथ संचलन, 1 नवंबर को विजयादशमी उत्सव

Hemant Singh Thakur अक्टूबर 29, 2026 0
974910
  • News
  • Post
  • public
  • कटनी
  • मध्य प्रदेश

करवा चौथ पर छोटे व्यापारियों पर नगर निगम की सख्ती, रोजी-रोटी पर संकट; समाजसेवी इंद्र मिश्रा ने उठाए सवाल

Hemant Singh Thakur अक्टूबर 29, 2026 0
961319
  • News
  • Post
  • public
  • कटनी
  • मध्य प्रदेश

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ महिलाओं और बच्चों ने खोला मोर्चा, एसपी कार्यालय पहुंचकर लगाई गुहार

Hemant Singh Thakur अक्टूबर 27, 2026 0

Recent Posts

  • संघ के 101वें वर्ष पर कटनी में निकलेगा भव्य पथ संचलन, 1 नवंबर को विजयादशमी उत्सव
  • करवा चौथ पर छोटे व्यापारियों पर नगर निगम की सख्ती, रोजी-रोटी पर संकट; समाजसेवी इंद्र मिश्रा ने उठाए सवाल
  • अवैध शराब बिक्री के खिलाफ महिलाओं और बच्चों ने खोला मोर्चा, एसपी कार्यालय पहुंचकर लगाई गुहार
  • बेलगाम रफ्तार पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, नेशनल हाईवे पर स्पीड रडार से निगरानी
  • बदहाल सड़कों के बीच यातायात पुलिस सख्त, दो वाहन चालकों पर धारा 185 में कार्रवाई

Recent Comments

कोई टिप्पणी नही है।

Archives

  • अक्टूबर 2026
  • सितम्बर 2026
  • अगस्त 2026
  • जुलाई 2026
  • जून 2026
  • मई 2026
  • अप्रैल 2026
  • मार्च 2026
  • फ़रवरी 2026
  • जनवरी 2026

Categories

  • 1
  • 25
  • News
  • Post
  • public
  • Uncategorized
  • एंटरटेनमेंट
  • कटनी
  • देश
  • बिज़नेस
  • मध्य प्रदेश
  • राजनितिक
  • राशिफल
  • विदेश
  • स्पोर्ट्स

हो सकता है आप चूक गए हों

976841
  • News
  • Post
  • public
  • कटनी
  • मध्य प्रदेश

संघ के 101वें वर्ष पर कटनी में निकलेगा भव्य पथ संचलन, 1 नवंबर को विजयादशमी उत्सव

Hemant Singh Thakur अक्टूबर 29, 2026 0
974910
  • News
  • Post
  • public
  • कटनी
  • मध्य प्रदेश

करवा चौथ पर छोटे व्यापारियों पर नगर निगम की सख्ती, रोजी-रोटी पर संकट; समाजसेवी इंद्र मिश्रा ने उठाए सवाल

Hemant Singh Thakur अक्टूबर 29, 2026 0
961319
  • News
  • Post
  • public
  • कटनी
  • मध्य प्रदेश

अवैध शराब बिक्री के खिलाफ महिलाओं और बच्चों ने खोला मोर्चा, एसपी कार्यालय पहुंचकर लगाई गुहार

Hemant Singh Thakur अक्टूबर 27, 2026 0
961296
  • News
  • Post
  • public
  • कटनी
  • मध्य प्रदेश

बेलगाम रफ्तार पर ट्रैफिक पुलिस का शिकंजा, नेशनल हाईवे पर स्पीड रडार से निगरानी

Hemant Singh Thakur अक्टूबर 27, 2026 0
Copyright 2026 © All rights reserved. | MoreNews द्धारा AF themes.