
कटनी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा इंदिरा गांधी ब्लॉक में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी जी की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कांग्रेसजनों एवं वार्डवासियों ने राजीव गांधी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी जी के राष्ट्र निर्माण, आधुनिक भारत के विकास, युवा शक्ति को आगे बढ़ाने तथा तकनीकी प्रगति के क्षेत्र में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान को स्मरण किया। वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी जी के विचार और आधुनिक भारत के निर्माण का उनका दृष्टिकोण आज भी युवाओं एवं देशवासियों को प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र गुप्ता ‘जीतू’, अनुसूचित जाति के पूर्व अध्यक्ष विजय मंगल चौधरी, वार्ड के राजेश निषाद, लक्ष्मी प्रसाद निषाद, अंबर लाल, विकास अग्रवाल, करण निषाद, रवि, कैलाश, परसोत्तम यादव, आदित्य निषाद, हिमांशु निषाद, सुजीत, घनश्याम, अजय एवं रंजीत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं वार्डवासी उपस्थित रहे।
इस दौरान सभी ने राजीव गांधी जी के विचारों एवं आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज और देश की प्रगति के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का समापन राजीव गांधी जी के प्रति श्रद्धांजलि एवं उनके आदर्शों को आगे बढ़ाने के संकल्प के साथ हुआ।
“राजीव गांधी जी अमर रहें” के नारों के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।
