
निवार। अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत निवार पुलिस ने ग्राम ठरका डेम के किनारे बिचपुरा, शाहपुर एवं लालपुर क्षेत्र में दबिश देकर कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार कार्रवाई के दौरान 30 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 12 हजार रुपये बताई गई है। इसके साथ ही करीब 3 क्विंटल महुआ लाहन मौके पर नष्ट कराया गया।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक कटनी अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक शिवा पाठक के मार्गदर्शन तथा माधवनगर थाना प्रभारी निरीक्षक शीलेन्द्र सिंह यादव के नेतृत्व में अवैध शराब के निर्माण एवं विक्रय के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में चौकी प्रभारी निवार अंजनी कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 14 सितंबर 2026 को ठरका डेम के किनारे स्थित ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस के मुताबिक इस दौरान सरमन उर्फ किरा लूनिया, पिता कामता उर्फ पाड़ा लूनिया, उम्र 30 वर्ष, निवासी बिचपुरा, चौकी निवार के ठिकाने से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। वहीं मौके पर बड़ी मात्रा में तैयार किया जा रहा करीब 3 क्विंटल महुआ लाहन नष्ट किया गया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के तहत कार्रवाई की है। साथ ही पुलिस द्वारा क्षेत्रीय लोगों को नशे से दूर रहने तथा अवैध शराब अथवा मादक पदार्थों के निर्माण एवं विक्रय की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए जागरूक किया गया।
कार्रवाई में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
सम्पूर्ण कार्रवाई चौकी प्रभारी निवार अंजनी कुमार मिश्रा के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक राजेश कोरी, कमलेश्वर शुक्ला, प्रधान आरक्षक अंकित दुबे, संतोष प्रजापति, आरक्षक बकील यादव, अरविंद कुशवाहा सहित अन्य पुलिस स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
