
पूर्व आम आदमी पार्टी प्रत्याशी शेखर खत्री सहित चार लोगों ने ली कांग्रेस की सदस्यता, जिलाध्यक्ष अमित शुक्ला ने किया स्वागत
कटनी। राहुल गांधी की विचारधारा, संविधान की रक्षा, लोकतंत्र की मजबूती और सामाजिक न्याय के मुद्दों से प्रभावित होकर कटनी में युवाओं ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। जिला कांग्रेस कमेटी कटनी शहर के अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व आम आदमी पार्टी प्रत्याशी शेखर खत्री सहित कपिल छतवानी, मोहित रजक और रियाज अहमद (BAMS, D.Pharm) कांग्रेस में शामिल हुए।
वार्ड क्रमांक 40 से पूर्व आम आदमी पार्टी प्रत्याशी रहे शेखर खत्री सहित अन्य सदस्यों ने कांग्रेस की विचारधारा के प्रति विश्वास जताते हुए पार्टी के साथ जुड़ने का निर्णय लिया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला ने सभी नवागत सदस्यों का स्वागत किया।
अमित शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और विचारों को सम्मान देती है। युवाओं की भागीदारी से संगठन को नई मजबूती मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी नवागत सदस्य कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही जनहित से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
जिला कांग्रेस कमेटी कटनी शहर की ओर से सभी नवागत सदस्यों का स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने में उनके योगदान की अपेक्षा जताई गई।
