
कटनी। अमीरगंज स्थित शुभ सिटी G/10 में मदन मोहन सिंह के निवास पर विराजित श्री गणेश महाराज की प्रतिमा के समक्ष इन दिनों श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बना हुआ है। गणेशोत्सव के दौरान परिवार द्वारा विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ भजन-कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें आसपास के रहवासी भी उत्साहपूर्वक सहभागिता कर रहे हैं।

इसी क्रम में गुरुवार शाम निवास परिसर में हवन-पूजन एवं पाठ का धार्मिक आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से हवन संपन्न कराया गया, जिसमें परिवारजनों एवं पड़ोसियों ने आहुतियां अर्पित कर भगवान श्री गणेश से सुख-समृद्धि, शांति एवं परिवार की मंगलकामना की।
आयोजन में मदन मोहन सिंह के परिवार के सदस्यों के साथ आसपास रहने वाले पड़ोसी भी शामिल हुए। भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना के दौरान श्रद्धालु गणेश भक्ति में लीन नजर आए। धार्मिक आयोजन के चलते शुभ सिटी G/10 परिसर में देर शाम तक भक्तिमय वातावरण बना रहा।
आयोजक परिवार ने बताया कि गणेश महाराज की आराधना के तहत धार्मिक कार्यक्रम श्रद्धा और परंपरा के अनुसार आयोजित किए जा रहे हैं। स्थानीय रहवासियों की सहभागिता से आयोजन में सामूहिक आस्था और उत्साह का वातावरण देखने को मिल रहा है।
