
कटनी। जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान कथित पैलेट गन के इस्तेमाल के मामले को लेकर राहुल गांधी द्वारा एफआईआर दर्ज कराने की मांग के समर्थन में शुक्रवार को कटनी में कांग्रेस ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में कचहरी चौराहा पर बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता एकत्रित हुए और छात्रों के साथ कथित बल प्रयोग के विरोध में आवाज बुलंद की।
धरने के दौरान कांग्रेसजनों ने कहा कि अपने अधिकारों और भविष्य को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर किसी भी प्रकार का बल प्रयोग लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं है। कांग्रेस ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच, जिम्मेदार लोगों की पहचान और उनके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की मांग उठाई।
छात्रों की आवाज दबाने के बजाय सुनने की जरूरत
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा इस गंभीर मामले में एफआईआर दर्ज कराने की मांग उठाना छात्रों के साथ न्याय की लड़ाई को मजबूती देता है। छात्रों की समस्याओं और उनकी मांगों को सुनने के बजाय उनकी आवाज दबाना लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है। उन्होंने कहा कि छात्रों को न्याय दिलाने के लिए कांग्रेस आगे भी अपनी आवाज बुलंद करती रहेगी।नारायण निषाद की रही प्रमुख मौजूदगी
नारायण निषाद की रही प्रमुख मौजूदगी
धरना-प्रदर्शन में कटनी जिला शहरी ओबीसी राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के नारायण निषाद की प्रमुख मौजूदगी रही। उन्होंने भी छात्रों के समर्थन में अपनी बात रखते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग का समर्थन किया।
धरना-प्रदर्शन में राकेश जैन कक्का, राजेश जाटव, प्रशांत जायसवाल, गुलाम जाफर, मजीद खान, सुशील जायसवाल, मंगल सिंह, जितेन्द्र गुप्ता, दिग्विजय सिंह, संजय गुप्ता, श्याम यादव, मुकेश मिश्रा, अशोक मौर्या, विजय मंगल चौधरी, सुरेंद्र मिश्रा, साजिद खान, रमेश अहिरवार, इमरान खान, दिलदार खान, सुरेश विश्वकर्मा, अंशु गुप्ता, अभिषेक शिवहरे, राजेश निषाद, विनोद डेंगरे एवं हर्षित मिश्रा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जिला कांग्रेस कमेटी कटनी ने कहा कि छात्रों के अधिकार, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए कांग्रेस का संघर्ष लगातार जारी रहेगा।
