
आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर हुई बैठक
कटनी। भारतीय जनता पार्टी के जिला संगठन प्रभारी सुजीत जैन एवं भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन ने अनुसूचित जाति मोर्चा के नवनियुक्त जिला पदाधिकारियों के साथ आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की। इस दौरान संगठन की भावी गतिविधियों, कार्यक्रमों की तैयारियों तथा संगठनात्मक कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन की जिम्मेदारियों के अनुरूप सक्रिय भूमिका निभाने तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर आवश्यक तैयारियां करने पर चर्चा हुई। संगठन को मजबूत बनाने और निर्धारित कार्यक्रमों को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के संबंध में भी विचार साझा किए गए।
