कटनी। भारतीय जनता पार्टी के जिला संगठन प्रभारी सुजीत जैन ने अपने दो दिवसीय कटनी प्रवास के दौरान संगठनात्मक बैठकों में शामिल होकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा करते हुए संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया। बैठकों में भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टण्डन भी उपस्थित रहे।

जिला संगठन प्रभारी सुजीत जैन ने 1 जून को जिला, मंडल एवं मोर्चा पदाधिकारियों की कार्यशाला में सहभागिता की। इसके बाद 2 जून को जिले के विभिन्न मंडलों की बैठकों में शामिल होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा की।

बैठकों में 5 जून से 21 जून तक चलने वाले जनसंपर्क अभियान एवं संगठनात्मक कार्यक्रमों के सफल संचालन को लेकर कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे गए। साथ ही टोली गठन एवं विभिन्न गतिविधियों की विस्तृत जानकारी भी दी गई।

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सुजीत जैन ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका बूथ स्तर का कार्यकर्ता है। मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ की मजबूत संरचना ने ही भारतीय जनता पार्टी को देश का सबसे सशक्त राजनीतिक संगठन बनाया है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों को समर्पण और जिम्मेदारी के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टण्डन ने कहा कि संगठन का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है। भाजपा का हर अभियान जनसेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण की भावना से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि संगठन की योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर विकास और सेवा का संदेश पहुंचाना है।
न्यू कटनी मंडल की बैठक में कार्यक्रमों पर चर्चा
बैठकों की श्रृंखला में न्यू कटनी मंडल की मासिक बैठक आयोजित की गई, जिसमें केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक का संचालन मंडल महामंत्री आशीष मिश्रा ने किया। इस अवसर पर जिला महामंत्री एवं मंडल प्रभारी सुखदेव चौधरी, जिला उपाध्यक्ष अंकिता तिवारी, मंडल अध्यक्ष कौशलेश मिश्रा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल की बैठक में बनी रणनी
इसके पश्चात मुड़वारा विधानसभा के पंडित दीनदयाल उपाध्याय मंडल की मासिक बैठक आयोजित हुई। बैठक में जनसंपर्क अभियान, टोली गठन तथा संगठनात्मक कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक का संचालन मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार चक्रवर्ती ने किया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रवि खरे, मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्याम निषाद, मनीष दुबे, अम्बरीष वर्मा, आशुतोष शुक्ला, सचिन तिवारी, यज्ञदत्त मिश्रा, मंडल अध्यक्ष रजत जैन, अनुसूचित जनजाति मोर्चा संयोजक चंदन सिंह, मंडल महामंत्री प्रदीप उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठकों में यह संकल्प लिया गया कि 5 जून से 21 जून तक आयोजित होने वाले सभी कार्यक्रमों को व्यापक जनभागीदारी के साथ सफल बनाया जाएगा तथा केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
