Skip to content
Udtateerkhabar

Primary Menu
  • Home
  • देश
  • विदेश
  • राजनितिक
  • मध्य प्रदेश
    • कटनी
  • स्पोर्ट्स
  • बिज़नेस
  • राशिफल
  • एंटरटेनमेंट
  • Home
  • मध्य प्रदेश
  • कटनी
  • थाना प्रभारी पर अवैध वसूली और झूठे केस में फँसाने की धमकी का आरोप:
  • कटनी

थाना प्रभारी पर अवैध वसूली और झूठे केस में फँसाने की धमकी का आरोप:

कटनी जिले के बहोरीबंद थाना प्रभारी अखिलेश दाहिया पर एक ग्रामीण युवक ने गंभीर आरोप लगाए हैं।
Hemant Singh Thakur जनवरी 12, 2026 1 minute read
1

कटनी जिले के बहोरीबंद थाना प्रभारी अखिलेश दाहिया पर एक ग्रामीण युवक ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित का आरोप है कि थाना प्रभारी ने उससे अवैध रूप से रुपये की मांग, अभद्र व्यवहार किया और झूठे प्रकरण में फँसाने की धमकी दी। मामले को लेकर पीड़ित ने पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।

शिकायतकर्ता विनय पटैल पिता गोविंद पटैल (उम्र लगभग 38 वर्ष), निवासी ग्राम पटना, थाना बहोरीबंद का कहना है कि 5 जनवरी 2026 की शाम वह अपने चालक के साथ इलाज के लिए शासकीय अस्पताल बहोरीबंद जा रहा था। इसी दौरान स्लीमनाबाद चौराहा पर थाना प्रभारी अपने पुलिस बल के साथ मौजूद थे, जहाँ उसके वाहन को रोका गया।

पीड़ित के अनुसार, थाना प्रभारी ने उससे 10 हजार रुपये की मांग की और रकम न देने की स्थिति में शराब पिलाकर धारा 185 बीएनएस के तहत झूठा मामला दर्ज करने की धमकी दी। विनय पटैल का आरोप है कि जब उसने पैसे देने में असमर्थता जताई, तो उसके साथ गाली-गलौज कर सार्वजनिक रूप से अपमानित किया गया। इतना ही नहीं, वाहन की चाबी निकालकर गाड़ी को जबरन थाने ले जाया गया।

मामले से आहत पीड़ित ने 5 व 6 जनवरी 2026 को सीएम हेल्पलाइन 181 पर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता का यह भी कहना है कि शिकायत के बाद उस पर दबाव बनाया जा रहा है कि वह अपनी शिकायत वापस ले, अन्यथा उसके खिलाफ और भी झूठे प्रकरण दर्ज कर जेल भेज दिया जाएगा।

विनय पटैल ने बताया कि वह एक सामान्य एवं शांतिप्रिय ग्रामीण नागरिक है, लेकिन थाना प्रभारी की कथित हरकतों से वह और उसका परिवार डर और असुरक्षा के माहौल में जीने को मजबूर है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक कटनी, पुलिस महानिदेशक भोपाल एवं गृहमंत्री मध्यप्रदेश शासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारी के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

About The Author

Hemant Singh Thakur

See author's posts

Post Views: 32

Post navigation

Previous: ब्रेकिंग न्यूज़ | कटनी (NKJ): L&T कंपनी के 300 श्रमिकों ने किया काम बंद, अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन:
Next: साइना मोड़ के पास दर्दनाक सड़क हादसा, बस को ओवरटेक करते समय युवक की मौत, एक गंभीर:

Related Stories

539964
  • कटनी
  • मध्य प्रदेश

अवैध शराब के खिलाफ ग्रामीणों का चक्का जाम, बोले- शराब बंद होगी तभी खुलेगा रास्ता

Hemant Singh Thakur अगस्त 29, 2026 0
  • कटनी
  • मध्य प्रदेश

कैंप में चाकूबाजी से मचा हड़कंप, दो घायल; एक जबलपुर रेफर

Hemant Singh Thakur अगस्त 28, 2026 0
534575
  • कटनी
  • मध्य प्रदेश

काजलिया पर्व पर कीचड़-कांदा बना परेशानी, आजाद चौक से गाटर घाट तक बदहाल रास्ते ने बढ़ाई चिंता

Hemant Singh Thakur अगस्त 28, 2026 0

Recent Posts

  • अवैध शराब के खिलाफ ग्रामीणों का चक्का जाम, बोले- शराब बंद होगी तभी खुलेगा रास्ता
  • कैंप में चाकूबाजी से मचा हड़कंप, दो घायल; एक जबलपुर रेफर
  • काजलिया पर्व पर कीचड़-कांदा बना परेशानी, आजाद चौक से गाटर घाट तक बदहाल रास्ते ने बढ़ाई चिंता
  • राखी बांधते ही निहू ने कहा- भैया अनमोल, अब लड़ाई बंद!… अनमोल बोला- पहले मिठाई खिलाओ, फिर वादा करूंगा
  • रिश्तों की डोर में बंधा अटूट प्यार, भाई-बहन के स्नेह का पर्व है रक्षाबंधन

Recent Comments

कोई टिप्पणी नही है।

Archives

  • अगस्त 2026
  • जुलाई 2026
  • जून 2026
  • मई 2026
  • अप्रैल 2026
  • मार्च 2026
  • फ़रवरी 2026
  • जनवरी 2026

Categories

  • Uncategorized
  • एंटरटेनमेंट
  • कटनी
  • देश
  • बिज़नेस
  • मध्य प्रदेश
  • राजनितिक
  • राशिफल
  • विदेश
  • स्पोर्ट्स

You may have missed

539964
  • कटनी
  • मध्य प्रदेश

अवैध शराब के खिलाफ ग्रामीणों का चक्का जाम, बोले- शराब बंद होगी तभी खुलेगा रास्ता

Hemant Singh Thakur अगस्त 29, 2026 0
  • कटनी
  • मध्य प्रदेश

कैंप में चाकूबाजी से मचा हड़कंप, दो घायल; एक जबलपुर रेफर

Hemant Singh Thakur अगस्त 28, 2026 0
534575
  • कटनी
  • मध्य प्रदेश

काजलिया पर्व पर कीचड़-कांदा बना परेशानी, आजाद चौक से गाटर घाट तक बदहाल रास्ते ने बढ़ाई चिंता

Hemant Singh Thakur अगस्त 28, 2026 0
535064
  • एंटरटेनमेंट
  • कटनी
  • मध्य प्रदेश

राखी बांधते ही निहू ने कहा- भैया अनमोल, अब लड़ाई बंद!… अनमोल बोला- पहले मिठाई खिलाओ, फिर वादा करूंगा

Hemant Singh Thakur अगस्त 28, 2026 0
Copyright 2026 © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.