यूको बैंक बरखेड़ा शाखा, कटनी द्वारा कस्टमर मीट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक सरस्वती वंदना एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया।कार्यक्रम में जोनल हेड श्री अक्षय कुमार, जोनल रिसोर्सेज हेड श्री सोनार्थी, ब्रांच हेड श्रीमती आर्या कुमारी सहित यूको बैंक का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
कस्टमर मीट के दौरान बैंक अधिकारियों द्वारा ग्राहकों को होम लोन, कार लोन, ओडी लोन एवं एमएसएमई लोन से संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही बैंक की विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं से अवगत कराया गया।

इस अवसर पर जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री अशोक विश्वकर्मा, जगदीश ऊरमालिया, पंकज खम्परिया, अनंत राय, विशाल भक्तानी, विकास गुप्ता, आनंद चतुर्वेदी, संजय होतवानी सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में 100 से अधिक ग्राहकों ने सहभागिता की।
कार्यक्रम का समापन जोनल रिसोर्सेज हेड श्री सोनार्थी द्वारा किया गया, जिसमें उन्होंने ग्राहकों के प्रति बैंक की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।
