कटनी : इंडिया गठबंधन के आह्वान पर मंगलवार को सैकड़ों महिलाओं ने कटनी कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। महिलाओं ने मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए 10 सूत्रीय मांगों को लेकर अपना आक्रोश जाहिर किया।

महिलाओं का कहना है कि सरकार ने महिला सशक्तिकरण के नाम पर प्रत्येक महिला के खाते में ₹3000 प्रतिमाह देने का वादा किया था, लेकिन लगभग तीन वर्ष बीत जाने के बाद भी यह राशि केवल ₹1500 तक ही सीमित है। बढ़ती महंगाई के दौर में यह राशि अपर्याप्त है, जिससे महिलाएं स्वयं को ठगा हुआ महसूस कर रही हैं।
इंडिया गठबंधन ने चेतावनी दी है कि यदि भाजपा सरकार ने जल्द ही महिलाओं के हित में ठोस कदम नहीं उठाए, तो प्रदेशभर में अनवरत और उग्र आंदोलन किए जाएंगे।
