
दोनों बालिकाओं को सकुशल परिजनों के सुपुर्द किया, पुलिस टीम और साइबर सेल की रही अहम भूमिका
कटनी/विजयराघवगढ़।परिजनों की डांट से व्यथित होकर घर से चली गई एक नाबालिग बालिका को पुलिस ने देवास से दस्तयाब किया। वहीं, विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र से लापता हुई एक अन्य नाबालिग बालिका को भी पुलिस ने तलाश कर सकुशल बरामद कर लिया। पुलिस ने दोनों बालिकाओं को उनके माता-पिता के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र से नाबालिग बालिका के बिना बताए घर से चले जाने की शिकायत पर 28 मई 2026 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में बालिका की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की गई।
इसी प्रकार, 19 अक्टूबर 2026 को विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र से एक अन्य नाबालिग बालिका के घर से बिना बताए चले जाने की सूचना पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे ने दोनों बालिकाओं की तलाश के लिए अलग-अलग पुलिस टीमें गठित कीं। पुलिस टीमों ने लगातार प्रयास करते हुए 19 अक्टूबर को दोनों बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब कर लिया और आवश्यक प्रक्रिया के बाद उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में हुई कार्रवाई
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं अनुविभागीय अधिकारी वीरेंद्र धार्वे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक चौबे के नेतृत्व में की गई।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक शैलेन्द्र सिंह सेंगर, सहायक उपनिरीक्षक जगदीश पांडे, आरक्षक अंजनी झा, महिला आरक्षक जयंती तथा साइबर टीम के आरक्षक अमित की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
